facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Nomura ने भारतीय शेयर बाजार की कैटेगरी को अपग्रेड किया

Advertisement

Nomura ने कहा कि शेयर बाजार को K-आकार वाली अर्थव्यवस्था से फायदा हो रहा है। इस तरह की वृद्धि में अमीर लोग अधिक अमीर होते जा रहे हैं जबकि गरीब तबके की हालत बिगड़ती जा रही है।

Last Updated- September 28, 2023 | 7:02 PM IST
Nomura upgrades Indian stock market category

जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत संरचनात्मक आधार को ध्यान में रखते हुए भारतीय शेयर बाजार को ‘तटस्थ’ (न्यूट्रल) से बढ़ाकर ‘भारी-भरकम’  (ओवरवेट) श्रेणी में डाल दिया है। नोमुरा ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि भारत विनिर्माण संबंधी ‘चीन प्लस वन’ रणनीति का प्रमुख लाभार्थी है और इसका शेयर बाजार भी विशाल एवं तरल है।

भारतीय शेयर बाजार ‘K’ आकार वाली वृद्धि से लाभांवित

ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषकों ने रिपोर्ट में कहा, ‘भारत की संरचनात्मक कहानी अब ‘चीन प्लस वन’ विषयवस्तु के एक प्रमुख लाभार्थी के रूप में जानी जाती है, जिसके पास एक बड़ा और तरल बाजार है।’’ नोमुरा के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार ‘के’ आकार वाली वृद्धि से लाभांवित हो रहा है। हालांकि के-आकार वाली वृद्धि से समतामूलक वृद्धि को लेकर काफी आशंकाएं जताई जा रही हैं क्योंकि इससे अमीर लोग अधिक अमीर होते जा रहे हैं जबकि गरीब तबके की हालत बिगड़ती जा रही है।

Also read: Nomura ने भारतीय बाजारों की रेटिंग को बढ़ाकर ‘ओवरवेट’ किया

Nomura ने ऊंची तेल कीमतों को लेकर आगाह किया

नोमुरा ने कहा, ‘‘शेयर बाजार को के-आकार वाली अर्थव्यवस्था से फायदा हो रहा है। बढ़ी ब्याज दरों के बावजूद उच्च आय में वृद्धि वाला बाजार, आय में सुधार और घरेलू प्रवाह बने रहने से भी इसे लाभ हो रहा है।” ब्रोकरेज फर्म ने यह माना कि भारतीय शेयर बाजार ‘महंगा’ हो चुका है लेकिन नीतिगत एवं सरकारी निरंतरता की स्थिति में इसके कायम रहने की संभावना है।

इसके साथ ही नोमुरा ने मई, 2024 में आसन्न लोकसभा चुनावों से संबंधित राजनीतिक गतिविधियों और ऊंची तेल कीमतों को लेकर आगाह भी किया है। नोमुरा ने कहा कि पिछले कुछ दिन में कच्चे तेल के दामों में तेजी के बीच भारतीय बाजार में आई नरमी इस बाजार में अधिक निवेश करने का एक मौका है।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 7:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement