facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब नया सीईओ संभालेगा क्वांट म्युचल फंड की कमान

Advertisement

सेबी द्वारा खोज एवं जब्ती अभियानों के बाद कंपनी अपना नेतृत्व मजबूत करना चाहती है

Last Updated- December 03, 2024 | 10:59 PM IST
Mutual Fund

क्वांट म्युचुअल फंड ने प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति फर्म के प्रमुख के तौर पर नया मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने आज यह जानकारी दी है। मगर फंड हाउस ने अपने नए मुख्य कार्य अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया है। कंपनी के मुताबिक, नए कार्य अधिकारी अगले साल अप्रैल तक कार्यभार संभालेंगे।

जून में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा खोज एवं जब्ती अभियानों के बाद कंपनी अपना नेतृत्व मजबूत करना चाहती है और यह कंपनी संस्थागतकरण के प्रति प्रबंधन के दृष्टिकोण में बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल कंपनी के संस्थापक संदीप टंडन ही इसके मुख्य कार्य अधिकारी और मुख्य निवेश अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कंपनी के हालिया दस्तावेज के मुताबिक, क्वांट एमएफ ने हाल के महीनों में वरिष्ठ स्तर पर छह अन्य नियुक्तियां भी की हैं। ये नियुक्तियां कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी, मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, निवेश सेवा प्रमुख, संचालन प्रमुख की भूमिका के लिए की गई हैं। कंपनी ने एएमसी प्रक्रियाओं की समीक्षा के लिए भी एक सलाहकार को नियुक्त किया है।

फंड हाउस ने कहा, ‘हमारा प्रयास परिसंपत्ति प्रबंधन की हमारी गतिशीलता द्वारा अपने निवेशकों के लिए बेहतर जोखिम समायोजित रिटर्न पैदा करना जारी रखना है। आगे चलकर हम अपनी टीम और क्षमता बढ़ाने के लिए और निवेश करेंगे। हम अपने बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने और अपनी टीम के विस्तार में निवेश के लिए खुद को समर्पित करेंगे।’

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement