facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू शेयर बाजारों में अब सौदों का निपटान कारोबार के एक दिन के भीतर होगा

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 4:40 PM IST
Stock market today

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार से एक नए दौर की शुरूआत हुई। बाजार में सौदों का निपटान अब कारोबार के बाद एक दिन के भीतर (टी प्लस 1) ही हो जाएगा। इससे जहां निवेशकों के लिए नकदी की स्थिति बेहतर होगी और पूंजी दक्षता बढ़ेगी वहीं पूरे उद्योग के लिये जोखिम कम करने में मदद मिलेगी।

‘टी प्लस 1’ यानी ‘ट्रेड प्लस वन’ बताता है कि बाजार में व्यापार संबंधित सौदों का निपटान कारोबार के बाद एक दिन के भीतर हो जाएगा। अब तक घरेलू शेयर बाजार में खरीद-बिक्री का निपटान सौदे के बाद दो कामकाजी दिवस (टी प्लस 2) में होता था।

शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने एक बयान में कहा कि 27 जनवरी से किसी भी प्रतिभूति में होने वाले कारोबार का निपटान सौदे के एक दिन के भीतर होगा। सौदे में लगने वाला समय कम करने की शुरूआत सात सितंबर, 2021 को हुई। उस समय पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजारों को इक्विटी खंड में शामिल किसी भी प्रतिभूतियों के मामले में एक जनवरी, 2022 से ‘टी प्लस 1’ निपटान व्यवस्था पेश करने की अनुमति दे दी।

उसके बाद बाजार से जुड़े सभी प्रमुख संस्थानों शेयर बाजारों, समाशोधन निगम और डिपोजिटरी ने संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीके से ‘टी प्लस 1’ निपटान प्रणाली को लागू करने के लिये नियम-कायदे को अंतिम रूप दिये।

इसके तहत, पहले चरण में 25 फरवरी, 2022 को कुछ कंपनियां इस व्यवस्था में शामिल हुईं। उसके बाद हर महीने करीब 500-500 शेयरों को ‘टी प्लस 1’ व्यवस्था के अंतर्गत लाया गया। नई व्यवस्था के तहत शुक्रवार यानी आज से एसएमई शेयर, ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड), रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) और बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट), इक्विटी खंड में कारोबार होने वाले सरकारी स्वर्ण बॉन्ड, सरकारी बॉन्ड और कंपनी बॉन्ड समेत सभी प्रतिभूतियों का निपटान ‘टी प्लस 1’ के तहत होगा।

यह भी पढ़ें: Adani Total Gas Limited के शेयरों में भारी गिरावट, 20 फीसदी टूटा स्टॉक

वैश्विक स्तर पर विकसित देशों में ज्यादातर शेयर बाजारों में सौदों का निपटान ‘टी प्लस 2’ व्यवस्था के तहत होता है। एनएसई के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आशीष कुमार चौहान ने कहा, ‘यह भारतीय पूंजी बाजार के लिये एक बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि सेबी के निरंतर मार्गदर्शन और बाजार से जुड़े सभी संस्थानों विशेष रूप से समाशोधन निगम, कारोबारी सदस्यों, समाशोधन सदस्यों तथा अन्य सभी पक्षों की प्रक्रियाओं को अनुकूल बनाये जाने के बिना संभव नहीं
होती।’

उन्होंने कहा, ‘निपटान व्यवस्था को सौदे के बाद दो दिन की जगह एक दिन के भीतर पूरा करने से निवेशकों के लिये पूंजी दक्षता उल्लेखनीय रूप से बेहतर होगी और पूरे उद्योग के लिए जोखिम कम करने में सुधार होगा।’

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement