facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी शुल्कों के बीच NSE प्रमुख बोले – वैश्विक उथल-पुथल में भारत को दिख रहा है मौका

Advertisement

आशीष कुमार चौहान ने कहा, दुनिया में अनिश्चितता का दौर है, लेकिन भारत की मजबूती और नीतियों से मिलेगा फायदा

Last Updated- April 08, 2025 | 10:32 PM IST
Ashishkumar Chauhan, MD & CEO, NSE

दुनिया भर में अमेरिकी शुल्कों के कारण बाजार में अनिश्चितताओं के बीच नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी आशीष कुमार चौहान भारत की आर्थिक मजबूती को लेकर आशान्वित हैं। इंडिया ग्लोबल फोरम के नेक्स्ट25 समिट के दौरान चौहान ने कहा कि दुनिया बहुपक्षवाद से हट रही है। इससे भारत को फायदा होगा और वैश्विक बाजारों में भी उसका प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘कई कॉरपोरेट उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हम जिसे अनिश्चितता मानते हैं, वह अस्थिरता में तब्दील हो जाती है, लेकिन आय अक्सर इससे अछूती रहती है।’ मगर उन्होंने आगाह किया कि उम्मीदें कम ही रखनी चाहिए क्योंकि वैश्विक व्यवस्था के पुनर्गठन में वक्त लग सकता है। उन्होंने भारत से अनिश्चितता के इस दौर को अवसर के रूप में देखने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि अन्य एशियाई बाजारों की उछाल की तरह मंगलवार को भारत के बेंचमार्क सूचकांक भी सोमवार की गिरावट से उबरते हुए करीब 1.7 फीसदी चढ़े। चौहान ने अन्य एशियाई देशों और यहां तक कि अमेरिकी बाजार के सापेक्ष भारत के मजबूत प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘दुनिया भर में मची हाल की उथल-पुथल के बीच भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारी वृद्धि की गति आंतरिक वजहों से है जो कि बुनियादी ढांचे में निवेश के कारण है।

हम तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बने हुए हैं।’ उन्होंने भारत में सूचीबद्ध होने की इच्छुक वैश्विक फर्मों की बढ़ती दिलचस्पी को बाजार की मजबूती में भरोसे के संकेत तौर पर बताया। इसके अलावाचौहान ने भारत के सख्त बाजार नियमों पर भी जोर दिया जिनमें खुलासे के ऊंचे मानक, हितों के टकराव से बचाव के उपाय और प्रवर्तक संचालित कंपनियों में सूचना में भिनन्ता दूर करने के उपाय भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement