facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ASM फ्रेमवर्क से अदाणी समूह के कुछ शेयरों को हटाने के आरोप पर NSE ने दिया स्पष्टीकरण

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 10:18 PM IST
NSE Nifty Next 50

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने रविवार को कहा कि अपने सूचकांकों में किसी शेयर को शामिल करना व उसे बाहर निकालना और तथाकथित अतिरिक्त निगरानी वाले कदम (ASM) पहले से तय नियमों के मुताबिक उठाए जाते हैं, न कि किसी के स्वविवेक के आधार पर।

एक्सचेंज ने एक विज्ञप्ति में कहा, पात्र शेयरों पर NSE की निगरानी की कार्रवाई पारदर्शी नियमों के मुताबिक होती है। ये नियम लागू करने में स्वविवेक का मामला नहीं होता और ये स्वत: लागू होते हैं। इसी तरह निफ्टी के विभिन्न सूचकांकों में तय अंतराल पर शेयरों को शामिल करना या उसे बाहर निकालना पारदर्शी नीतियों के मुताबिक होते हैं।

कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों की तरफ से आलोचना के बाद यह स्पष्टीकरण आया है, जिसमें दावा किया गया था कि NSE ने अदाणी समूह के कुछ शेयरों पर ASM हटा दिया है ताकि गौतम अदाणी की अगुआई वाले समूह को फायदा पहुंचे।

पिछले हफ्ते कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा था कि अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर और अदाणी विल्मर को ASM फ्रेमवर्क से हटाने के NSE के कदम ने खुदरा निवेशकों के लिए जोखिम खड़ा किया है।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement