facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSE Investors: सक्रिय निवेशकों की संख्या 5 करोड़ के करीब

Advertisement

निवेशकों का डिस्काउंट ब्रोकरेज की तरफ रुझान, ग्रो 1.23 करोड़ सक्रिय क्लाइंट्स के साथ शीर्ष पर, जीरोधा की हिस्सेदारी घटी

Last Updated- October 11, 2024 | 11:03 PM IST
NSE

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सक्रिय निवेशकों की संख्या पिछले एक साल में 44 फीसदी उछलकर सितंबर 2024 के आखिर में 4.79 करोड़ रही। इन निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी की वजह बाजारों में तेजी है। इस दौरान निफ्टी-50, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 25-25 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

ब्रोकिंग उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि बाजारों में बढ़त का रुख ज्यादा निवेशकों को बाजार में सक्रियता से कारोबार के लिए प्रोत्साहित करता है। अलग-अलग ब्रोकरेज कंपनियों के आंकड़ों से पता चलता है कि निवेशक पूर्ण सेवा देने वाली ब्रोकरेज कंपनियों के मुकाबले नई पीढ़ी के डिस्काउंट ब्रोकरेज को तरजीह दे रहे हैं।

पांच अग्रणी डिस्काउंट ब्रोकरों की संयुक्त बाजार हिस्सेदारी सितंबर 2023 के 61.9 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 64.5 फीसदी पर पहुंच गई। इस बीच ग्रो 1.23 करोड़ सक्रिय क्लाइंट के साथ सबसे ऊपर है और उसकी बाजार हिस्सेदारी 25.6 फीसदी है जो एक साल पहले 20 फीसदी थी।

पहले अग्रणी रही जीरोधा की बाजार हिस्सेदारी एक साल पहले के 19.4 फीसदी के मुकाबले घटकर 16.6 फीसदी रह गई है। ऐंजलवन ने जीरोधा के साथ अंतराल काफी कम कर लिया है। उसके सक्रिय क्लाइंटों की संख्या 74 लाख है जबकि जीरोधा की 80 लाख। सक्रिय क्लाइंट उन्हें माना जाता है जिन्होंने पिछले 12 महीने में कम से कम एक सौदा किया हो।

इसलिए कुल सक्रिय क्लाइंट की संख्या एनएसई के पास पंजीकृत यूनिक इन्वेस्टर की करीब आधी है और कुल 17.5 करोड़ डीमैट खातों का एक हिस्सा।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement