facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एनर्जी डेरिवेटिव अनुबंध के लिए एनएसई का सीएमई ग्रुप के साथ समझौता

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 9:30 PM IST
NSE Nifty Next 50

अपनी कमोडिटी सेगमेंट पेशकशों के विस्तार के लिए नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने दुनिया के प्रख्यात डेरिवेटिव मार्केटप्लेस सीएमई ग्रुप (CME Group) के साथ लाइसेंसिंग समझौता करने की घोषणा की। एनएसई ने नाइमेक्स डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल और नैचुरल गैस (हेनरी हब) डेरिवेटिव अनुबंधों के लिए यह समझौता किया है।

इस समझौते से एनएसई को भारतीय बाजार के कारोबारियों के लिए इन वै​श्विक बेंचमार्कों के रुपया-आधारित डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान में मदद मिलेगी। एक्सचेंज ने ये अतिरिक्त वायदा अनुबंध शुरू करने की मंजूरी के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष आवेदन किया है।

एनएसई में मुख्य व्यावसायिक विकास अ​धिकारी के तौर पर हाल में कमान संभालने वाले श्रीराम कृष्णन ने कहा, ‘सेबी से मंजूरी मिलने के बाद एनएसई इन दो वै​श्विक बेंचमार्कों के वायदा कारोबार उपलब्ध कराएगा, जिनका निपटान एनएसई प्लेटफॉर्म पर रुपये में किया जाएगा।’ शुरू में कृष्णन डॉयचे बैंक इंडिया में ग्लोबल ट्रांजेक्शन बैंकिंग के प्रबंध निदेशक एवं सह-प्रमुख थे।

उन्होंने कहा कि इस समझौते से बाजार कारोबारियों को अपनी कीमत जो​खिम प्रबंधन गतिवि​धियों के साथ साथ कारोबारी उद्देश्य पूरे करने में भी मदद मिलेगी।

इस पेशकश के साथ, एनएसई मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) का प्रतिस्पर्धी बनकर भी उभरेगा। अब तक सिर्फ एमसीएक्स ही इन वै​श्विक बेंचमार्क की पेशकश कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement