facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीमा सेक्टर में तेजी, HDFC लाइफ और SBI लाइफ बने नुवामा के टॉप पिक, जानिए टारगेट

Advertisement

नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक जीवन बीमा सेक्टर में मजबूत ग्रोथ के बीच HDFC लाइफ और SBI लाइफ पर BUY की सलाह, टारगेट क्रमशः 910 रुपये और 2320 रुपये

Last Updated- January 13, 2026 | 3:30 PM IST
Insurance

दिसंबर में जीवन बीमा सेक्टर में अच्छी बढ़त देखने को मिली। प्राइवेट जीवन बीमा कंपनियों की इंडिविजुअल नई प्रीमियम आय (APE) सालाना आधार पर 20.3 फीसदी बढ़ी। वहीं सरकारी बीमा कंपनी LIC की इंडिविजुअल APE में 27.5 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे साफ है कि बीमा की मांग बनी हुई है और प्राइवेट कंपनियों के साथ-साथ LIC भी मजबूती से आगे बढ़ रही है।

प्राइवेट कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक इस वित्त वर्ष 2026 में अब तक प्राइवेट बीमा कंपनियों की नई बीमा बिक्री में हिस्सेदारी बढ़कर 72.6 फीसदी हो गई है। यह पिछले साल से करीब 2.3 फीसदी ज्यादा है। इस बढ़त में SBI लाइफ और एक्सिस मैक्स लाइफ का सबसे ज्यादा हाथ रहा। SBI लाइफ की हिस्सेदारी करीब 0.8 फीसदी और एक्सिस मैक्स लाइफ की करीब 0.6 फीसदी बढ़ी है।

Also Read: Stock Picks: ₹7,267 वाला Apollo या 163 वाला Groww? निवेश से पहले जानिए एनालिस्ट की राय

GST छूट से लंबी अवधि में फायदा, लेकिन तात्कालिक दबाव संभव

नुवामा का कहना है कि आगे चलकर बीमा पॉलिसियों पर GST की छूट से लोगों की मांग बढ़ेगी। लेकिन शॉर्ट टर्म में कंपनियों को एक दिक्कत झेलनी पड़ेगी, क्योंकि उन्हें इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फायदा नहीं मिलेगा, जिससे मुनाफा कम हो सकता है। इससे निपटने के लिए कंपनियों को पॉलिसी के दाम, काम करने के तरीके और बेचने के रास्तों में बदलाव करना पड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुनाफे पर दबाव रहेगा, लेकिन SBI लाइफ पर इसका असर सबसे कम होने की उम्मीद है।

HDFC लाइफ और ICICI प्रूडेंशियल का मिला-जुला प्रदर्शन

रिपोर्ट के अनुसार HDFC लाइफ की नई बीमा बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली। कंपनी की इंडिविजुअल APE 9.2 फीसदी और ग्रुप बिजनेस 19.5 फीसदी बढ़ा, जिससे कुल कारोबार में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 10.9 फीसदी हो गई। नुवामा का कहना है कि आगे चलकर लिंक्ड पॉलिसी के साथ-साथ पारंपरिक और सुरक्षा से जुड़ी बीमा योजनाओं की मांग बढ़ सकती है। वहीं ICICI प्रूडेंशियल लाइफ की इंडिविजुअल APE में 4.3 फीसदी की बढ़त रही, लेकिन ग्रुप बिजनेस कमजोर रहने की वजह से कंपनी की कुल ग्रोथ ज्यादा मजबूत नहीं रही।

एक्सिस मैक्स लाइफ और SBI लाइफ ने दिखाई सबसे ज्यादा मजबूती

रिपोर्ट के मुताबिक एक्सिस मैक्स लाइफ ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी की कुल नई बीमा बिक्री (APE) 26 फीसदी बढ़ी, जिसमें सबसे बड़ा योगदान व्यक्तिगत बीमा कारोबार का रहा। इसके साथ ही कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 7.1 फीसदी हो गई।

वहीं SBI लाइफ ने भी दिसंबर में शानदार नतीजे दिखाए। कंपनी की इंडिविजुअल APE 22.4 फीसदी बढ़ी और बाजार में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 18.6 फीसदी पहुंच गई।

अन्य कंपनियां और LIC का प्रदर्शन

बजाज लाइफ की इंडिविजुअल APE में 17.2 फीसदी की बढ़त रही, जबकि केनरा HSBC लाइफ ने 41 फीसदी से ज्यादा की तेज ग्रोथ दर्ज की। सरकारी बीमा कंपनी LIC ने भी दिसंबर में दमदार प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल APE में 27.5 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी हासिल की, जिससे साफ है कि LIC की पकड़ अभी भी बाजार में मजबूत बनी हुई है।

नुवामा की टॉप पसंद

रिपोर्ट में नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने निवेश के लिहाज से HDFC लाइफ और SBI लाइफ को अपनी टॉप पिक बताया है। ब्रोकरेज ने दोनों शेयरों पर BUY की सलाह बरकरार रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक HDFC लाइफ के लिए 910 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है, जिसमें करीब 22 फीसदी की तेजी की संभावना जताई गई है। वहीं SBI लाइफ के लिए 2320 रुपये का टारगेट रखा गया है, जिसमें मौजूदा स्तर से करीब 11 फीसदी का अपसाइड दिखाया गया है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement