facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend stock: कमाई का सुनहरा मौका! Oil PSU ने घोषित की डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट

Advertisement

ऑयल इंडिया ने शेयरधारकों के लिए ₹1.50 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया

Last Updated- August 23, 2025 | 9:56 AM IST
Oil India limited

ऑयल एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन कंपनी Oil India Limited ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि इस बार शेयरधारकों को 15% यानी ₹1.50 प्रति शेयर (₹10 फेस वैल्यू पर) का लाभांश मिलेगा।

कितना मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 21 मई 2025 को हुई बैठक में यह डिविडेंड सुझाया था। यह डिविडेंड कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूरी मिलने के बाद शेयरधारकों को दिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले वित्त वर्ष 2025 में Oil India दो इंटरिम डिविडेंड पहले ही दे चुकी है- ₹7 और ₹3 प्रति शेयर। अब यह फाइनल डिविडेंड ₹1.50 प्रति शेयर और जुड़ जाएगा।

रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

कंपनी ने कहा है कि 4 सितंबर 2025 (गुरुवार) को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के पास Oil India के शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड के पात्र बनेंगे। कंपनी के अनुसार, डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी के बाद 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

AGM की तारीख

कंपनी की 66वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 18 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों से होगी। इसी बैठक में शेयरधारक फाइनल डिविडेंड को मंजूरी देंगे।

22 अगस्त को कंपनी का शेयर BSE पर -0.27% गिरकर 409.40 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement