facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharatna Oil PSU देने जा रही है तीसरा डिविडेंड, Q4 रिजल्ट की तारीख तय

Advertisement

इस साल कंपनी ने अभी तक दो इंटरिम डिविडेंड घोषित किए हैं – एक ₹3 और दूसरा ₹7 प्रति शेयर।

Last Updated- May 14, 2025 | 9:24 AM IST
Dividend Stocks

सरकारी तेल कंपनी OIL India अपने जनवरी-मार्च 2025 (Q4) तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के नतीजे 21 मई 2025 को घोषित करेगी। कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी। बोर्ड मीटिंग में नतीजों के साथ-साथ फाइनल डिविडेंड पर भी फैसला लिया जाएगा। OIL India एक PSU कंपनी है जो कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज, उत्पादन, ट्रांसपोर्टेशन और लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) के निर्माण का काम करती है। यह कंपनी BSE 200 इंडेक्स में भी शामिल है।

OIL India ने बताया कि इनसाइडर ट्रेडिंग से बचने के लिए ट्रेडिंग विंडो 1 अप्रैल 2025 से बंद कर दी गई है और यह 23 मई तक बंद रहेगी। यानी इस दौरान कंपनी से जुड़े लोग इसके शेयरों की ट्रेडिंग नहीं कर सकते।

Also Read: Q4 Results Today: HAL, Eicher Motors से लेकर Tata Power पावर तक, आज 126 कंपनियों के Q4 नतीजे; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजर

डिविडेंड पर क्या अपडेट है?

इस साल कंपनी ने अभी तक दो इंटरिम डिविडेंड घोषित किए हैं – एक ₹3 और दूसरा ₹7 प्रति शेयर। अब बोर्ड 21 मई की बैठक में फाइनल डिविडेंड की सिफारिश कर सकता है। पिछले साल (FY 2023) कंपनी ने कुल ₹14.5 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। OIL India के मौजूदा शेयर प्राइस ₹407.45 के हिसाब से देखा जाए, तो कंपनी का डिविडेंड यील्ड करीब 3.5% के आसपास बैठता है। यानी शेयरधारकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

Also Read: Q4 Results: Tata Motors, Hero को मुनाफा तो Suven Life को घाटा – जानें Q4 में किस कंपनी का क्या रहा हाल

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा है?

मंगलवार को OIL India के शेयर ₹407.45 पर बंद हुए, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 2% की गिरावट दिखाते हैं। हालांकि हाल की गिरावट के बावजूद, कंपनी के शेयरों ने लंबे समय में बेहतरीन रिटर्न दिए हैं। पिछले एक साल में जहां शेयर की चाल ज़्यादा खास नहीं रही, वहीं दो साल की अवधि में इसमें 138% की तेज़ी आई है। तीन साल में यह बढ़त और मज़बूत होकर 177% तक पहुंच गई। सबसे ज़्यादा असरदार प्रदर्शन पिछले पांच सालों में देखने को मिला, जब इस सरकारी कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 614% तक का शानदार रिटर्न दिया।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement