facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oneclick IPO Listing: लॉजिस्टिक्स सर्विसेज देने वाली कंपनी की 41 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री

Advertisement

खुदरा निवेशकों ने इस आईपीओ में खास रुचि दिखाई थी यही कारण था कि ये आईपीओ ओवरऑल 185 गुना से अधिक भरा था।

Last Updated- October 11, 2023 | 12:08 PM IST
IPO

Oneclick IPO Listing: लॉजिस्टिक्स सर्विसेज देने वाली कंपनी वनक्लिक लॉजिस्टिक्स (Oneclick Logistics) के शेयरों की आज 41 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री हुई। हालांकि ये धमाकेदार एंट्री ज्यादा देर टिकी नहीं और लिस्टिंग के बाद ही शेयर पिसलकर लोअर सर्किट पर आ गए।

खुदरा निवेशकों ने इस आईपीओ में खास रुचि दिखाई थी यही कारण था कि ये आईपीओ ओवरऑल 185 गुना से अधिक भरा था। आज इसके शेयर 99 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। 140 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 41.41 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला।

हालांकि तेजी ज्यादा देर नहीं चली और लिस्टिंग के बाद ही शेयर टूटकर 133 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि अब आईपीओ निवेशक 34.34 फीसदी मुनाफे में हैं।

ये भी पढ़ें- PayU IPO: फरवरी में आईपीओ लाने की तैयारी में PayU

IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

कंपनी का 9.91 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 सितंबर-3 अक्टूबर के बीच खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 185.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 224.19 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 10,00,800 नए शेयर जारी हुए हैं।

ये भी पढ़ें- IRM Energy IPO: 18 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ, जानें क्या है प्राइस बैंड

कंपनी के बारे में

वनक्लिक लॉजिस्टिक्स 2017 में बनी कंपनी है जो कि इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सर्विसेज और सॉल्यूशन्स मुहैया कराती है। यह नॉन-वेसल ऑपरेटिंग कॉमन कैरियर, समुद्र और हवाई रास्ते से फ्रेट फारवर्डिंग, बल्क कार्गो हैंडलिंग, कस्टम क्लियरेंस और अलाइड लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके क्लाइंट्स भारत के अलावा चीन, यूरोप, सिंगापुर और मलेशिया से हैं। यह लगभग सभी अहम पोर्ट्स पर काम कर रही है।

 

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement