facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिर्फ 2% फिनफ्लुएंसर सेबी-रजिस्टर्ड, फिर भी 33% शेयर सिफारिश देते हैं: CFA इंस्टीट्यूट स्टडी

Advertisement

स्टडी में यह भी सामने आया है कि 63 प्रतिशत फिनफ्लुएंसर अपने स्पॉन्सरशिप या किसी वित्तीय फायदे की जानकारी ठीक से नहीं देते।

Last Updated- March 20, 2025 | 9:47 PM IST
Finfluencers

CFA इंस्टीट्यूट की एक नई रिपोर्ट ने फिनफ्लुएंसर्स के बढ़ते असर पर चिंता जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, केवल 2 प्रतिशत फिनफ्लुएंसर ही भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ रजिस्टर्ड हैं, लेकिन इनमें से 33 प्रतिशत फिनफ्लुएंसर सीधे तौर पर शेयर खरीदने-बेचने की सलाह देते हैं।

स्टडी में यह भी सामने आया है कि 63 प्रतिशत फिनफ्लुएंसर अपने स्पॉन्सरशिप या किसी वित्तीय फायदे की जानकारी ठीक से नहीं देते। इससे निवेशकों के लिए भ्रम की स्थिति बन सकती है और वे गलत सलाह का शिकार हो सकते हैं।

CFA इंस्टीट्यूट – इंडिया की कंट्री हेड आरती पोरवाल ने कहा, “निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और सिर्फ सेबी-रजिस्टर्ड सलाहकारों से ही निवेश की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही, जिन फिनफ्लुएंसर को वे फॉलो कर रहे हैं, उनकी साख और रजिस्ट्रेशन स्टेटस जरूर जांचें।”

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पारदर्शिता बढ़ाने, सर्टिफिकेशन के मजबूत नियम लाने और नियामक कमियों को दूर करने की जरूरत है। स्टडी के अनुसार, 8 प्रतिशत निवेशकों ने माना कि वे फिनफ्लुएंसर की सलाह से ठगे जा चुके हैं, जिनमें 40 साल से ऊपर के लोग ज्यादा प्रभावित हुए।

दिलचस्प बात यह है कि 26-30 साल के निवेशक किसी फिनफ्लुएंसर पर भरोसा करने के लिए उसके फॉलोअर्स की संख्या को अहम मानते हैं। वहीं, जिन निवेशकों के लिए फिनफ्लुएंसर का रजिस्ट्रेशन स्टेटस बेहद जरूरी था, उनमें से आधे से ज्यादा को असल में उस स्टेटस की जानकारी नहीं थी।

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement