facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मार्च तिमाही में आए सिर्फ 4 IPO, लेकिन पैसा जुटाने के मामले में दुनिया भर से आगे रहीं भारतीय कंपनियां

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 11:35 AM IST
IPO

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पैसा जुटाने के लिए बाजार पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है। कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली तिमाही में भारत में केवल चार कंपनियां ही अपना प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लायी है। हालांकि, इसके बावजूद भारत अन्य देशों के मुकाबले सबसे आगे है।

EY ने अपनी IPO ट्रेंड्स रिपोर्ट में कहा कि 2023 की पहली तिमाही में बड़ी कंपनियों के IPO ने कुल 10.7 करोड़ डॉलर के फंड जुटाए।

वहीं, पिछले साल की इसी अवधि में तीन कंपनियों ने अपने IPO के जरिये 99.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे। इसमें पिछले साल की तिमाही की तुलना में 89 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है।

बता दें कि Divgi TorqTransfer Systems ने जनवरी-मार्च तिमाही में सबसे बड़ा IPO पेश किया था। कंपनी ने पांच करोड़ डॉलर का फंड जुटाया था।

EY के अनुसार, छोटी और मझोली कंपनियों तथा SME के IPO मार्केट में ज्यादा हलचल देखने को मिली। SME श्रेणी ने मार्च तिमाही में 38 IPO के जरिये 8.2 करोड़ डॉलर जुटाए। जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में 31 IPO के जरिये केवल 3.7 करोड़ डॉलर जुटाए गए थे। इसमें आईपीओ के मामले में 23 प्रतिशत और सौदों की संख्या के मामले 123 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कंसल्टिंग कंपनी ने कहा कि उसे निजी बाजार में मजबूत गतिविधि देखने को मिल रही है जबकि 2023 में पीई/वीसी के जरिये निवेश जनवरी 2023 में सकारात्मक नोट पर शुरू हुआ है, जो वैल्यू के मामले में पिछले महीने की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement