facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OpenAI-Nvidia की $100 बिलियन की डील के बाद दुनियाभर में रॉकेट बने सेमीकंडक्टर स्टॉक्स

Advertisement

Nvidia ने OpenAI में निवेश के लिए 10 गीगावॉट क्षमता वाले AI डेटा सेंटर बनाने की योजना बनाई; TSMC और Foxconn के शेयर भी रिकॉर्ड स्तर पर

Last Updated- September 23, 2025 | 4:04 PM IST
Nvidia

चिपमेकर कंपनी Nvidia और OpenAI ने सोमवार को बड़ी साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत Nvidia OpenAI में $100 बिलियन का निवेश करेगी और कम से कम 10 गीगावॉट क्षमता वाले AI डेटा सेंटर बनाएगी, ताकि ChatGPT जैसी AI तकनीक के लिए कंप्यूटिंग पावर बढ़ाई जा सके।

दोनों कंपनियों ने Letter of Intent पर साइन किया है। इसमें बताया गया है कि पहला गीगावॉट सिस्टम 2026 की दूसरी छमाही में लागू किया जाएगा। साझेदारी के बाकी विवरण आने वाले हफ्तों में तय किए जाएंगे।

यह साझेदारी Microsoft, Oracle, SoftBank और Stargate जैसे सहयोगियों के साथ OpenAI और Nvidia द्वारा पहले से किए जा रहे काम को भी मजबूत करेगी। इसका लक्ष्य दुनिया का सबसे एडवांस AI इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।

बड़े ऐलान के बाद मंगलवार को Nvidia और उसके पार्टनर्स के शेयरों में भी जोरदार तेजी देखी गई। Nvidia का शेयर सोमवार को 4% तक बढ़ गया। इसके मुख्य चिप सप्लायर TSMC के शेयर 3.5% ऊपर जाकर NTD 1,340 तक पहुंच गए, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं, Foxconn के शेयर भी 2.5% बढ़कर NTD 222 पर पहुंच गए, जो पिछले साल का सबसे ऊंचा स्तर है।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement