Market Update: एग्जिट पोल के नतीजों ने शेयर बाजार का मूड खुश कर दिया है। बाजार में शानदार तेजी जारी है।
सुबह 11 बजे करीब, बीएसई सेंसेक्स 2,037 अंक उछलकर 75,998 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि एनएसई निफ्टी 50 626 अंक चढ़कर 23,156 के स्तर पर पहुंच गया।
Opening Bell: एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में धुआंधार तेजी देखने को मिली। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।
BSE Sensex 2,622 अंक या 3.5 प्रतिशत उछलकर 76,583 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि NSE Nifty 50 807 अंक चढ़कर 23,337 के स्तर पर पहुंच गया।
इन शेयरों में दिखी तेजी
सेंसेक्स पर पावर ग्रिड, एलएंडटी, एनटीपीसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के नेतृत्व में सभी स्टॉक हरे निशान में कारोबार करते दिखे। इन शेयरों में 3 फीसदी से 7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।
व्यापक बाजारों में, निफ्टी स्मॉलकैप 2.73 प्रतिशत बढ़ा जबकि मिडकैप 2.5 प्रतिशत उछला।
क्षेत्रीय आधार पर, व्यापक आधार वाली रैली का नेतृत्व Nifty PSU Bank इंडेक्स (5 प्रतिशत ऊपर), Nifty Realty (4 प्रतिशत), और Nifty Bank (3 प्रतिशत) ने किया।
यह भी पढ़ें: Stocks To Watch on June 3, 2024: आज इन स्टॉक्स पर रहेगा निवेशकों का फोकस, रखें नजर
31 मई को कैसी थी बाजार की चाल?
भारतीय शेयर बाजार में पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन से जारी गिरावट पर शुक्रवार (31 मई) को ब्रेक लग गई और बाजार चढ़कर बंद हुआ था।
तीस शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार को मजबूती के साथ 74,208 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह ऊपर में 74,478.89 और नीचे में 73,765.15 तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत या 75.71 अंक चढ़कर 73,961.31 पर बंद हुआ।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.19 प्रतिशत या 42.05 अंक की बढ़त लेकर 22,530.70 के लेवल पर बंद हुआ।
इस बीच, घरेलू बाजार में आज इन स्टोक्स पर रहेगी निवेशकों की नजर:
NMDC:
PSU ने मई 2024 के लिए total iron ore production में 37% की गिरावट दर्ज की, जो साल-दर-साल 3.71 मिलियन टन की तुलना में 2.34 मिलियन टन तक पहुंच गया। iron ore की बिक्री 22% गिरकर 2.82 मिलियन टन रह गई।
Puravankara:
Puravankara की सहायक कंपनी, Purva Oak ने ठाणे में 12.75 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया। जिसका estimated potential carpet area 18.20 lakh square feet और potential gross development value (GDV) 4,000 करोड़ रुपये है।
Moschip Technologies:
फर्म ने 5nm तकनीक पर आधारित HPC SoC के डिजाइन, विकास और वितरण के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) से 509.37 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया।
Ahluwalia Contracts:
कंपनी ने Mahape (Navi Mumbai) में Gems & Jewellery Park के निर्माण और विकास के लिए मुंबई के India Jewellery Park से 2,157 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया है। साथ ही कंपनी ने Daffodil Hotel से भी 88.15 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया।