facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 586 अंक गिरकर 61,163 पर, निफ्टी 1501 अंक टूटा

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 10:24 AM IST
Stock to buy

Stock Market today: अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के रुख और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में गिरावट के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 586.15 अंकों की गिरावट के साथ 61,163.10 अंक पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 150.9 अंक गिरकर 18,104.90 पर आ गया।

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई।

दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट लाल निशान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त थी।

शेयर बाजार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,414.73 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत चढ़कर 72.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement