facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Opening Bell: विदेशी इन्वेस्टर्स के निवेश के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 11:30 AM IST
BSE, Share market today

विदेशी इन्वेस्टर्स की तरफ से निवेश जारी रहने और अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को समर्थन मिला।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 391.8 अंक की तेजी के साथ 61,446.09 पर था। एनएसई निफ्टी 107.3 अंक चढ़कर 18,176.30 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लाभार्थी थे। दूसरी ओर इंफोसिस में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में थे, जबकि जापान के निक्केई में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 777.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 10:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement