facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Opening Bell : शेयर बाजार ने शुरूआती बढ़त गंवाई, लाल निशान में फिसले Nifty और Sensex

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज ग्रीन निशान में कारोबार रहे हैं।

Last Updated- March 18, 2024 | 10:31 AM IST
Stock market today

Stock Market Today : वॉल स्ट्रीट से कमजोर संकेत और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 126.36 अंक चढ़कर 72,769.79 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद सेंसेक्स ने अपनी शुरूआती गिरावट गंवा दी और लगभग सपाट कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 20.65 अंक बढ़कर 22,044 पर खुला।

हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त खो दी और लाल निशान में फिसल गए। 30 शेयरों वाला बीएसई 118.03 अंक गिरकर 72,525.40 पर और निफ्टी 56.70 अंक गिरकर 21,953.70 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज ग्रीन निशान में कारोबार रहे है जबकि एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाइटन और मारुति लाल निशान में थे।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch: ITC, LIC, Zomato, HAL, Zee Entertainment, Railtel, और PNB जैसे स्टॉक फोकस में

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत ?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 848.56 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क शुक्रवार को 453.85 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,643.43 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 123.30 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 22,023.35 अंक के लेवल पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement