facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

117 रुपये प्रति शेयर तक डिविडेंड पाने का मौका! अगले हफ्ते 7 कंपनियां देने जा रहीं लाभांश

Advertisement

23 से 25 अप्रैल के बीच CIE ऑटोमोटिव, सनोफी इंडिया, मुथूट फाइनेंस जैसी कंपनियां देंगी लाभांश

Last Updated- April 18, 2025 | 7:43 PM IST
High Yield Dividend Stocks

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता डिविडेंड कमाई के लिहाज से खास होने वाला है। कई बड़ी कंपनियों ने 23 से 25 अप्रैल 2025 के बीच डिविडेंड देने की घोषणा की है। इनमें CIE ऑटोमोटिव इंडिया, शैफलर इंडिया, सनोफी इंडिया और मुथूट फाइनेंस जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं। कंपनियों ने यह डिविडेंड अंतिम (Final) या अंतरिम (Interim) रूप में घोषित किया है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

23 अप्रैल को इन कंपनियों से मिलेगा डिविडेंड

  • CIE ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड: कंपनी ने 7 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 23 अप्रैल 2025 तय की गई है।
  • एलैंटस बेक इंडिया लिमिटेड: निवेशकों को मिलेगा 7.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड। रिकॉर्ड डेट वही 23 अप्रैल रखी गई है।
  • शैफलर इंडिया लिमिटेड: कंपनी ने शानदार 28 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसका भी रिकॉर्ड डेट 23 अप्रैल 2025 है।

RIL Dividend: 25 अप्रैल को आएंगे रिलायंस के Q4 नतीजे, डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान

24 अप्रैल को इन कंपनियों का डिविडेंड

  • कोलैब प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड: इस कंपनी ने 0.01 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह बेहद मामूली राशि है, लेकिन रिकॉर्ड डेट 24 अप्रैल तय की गई है।
  • हुहतामाकी इंडिया लिमिटेड: कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 24 अप्रैल 2025 है।

25 अप्रैल को मिलेंगे ये दो डिविडेंड

  • मुथूट फाइनेंस लिमिटेड: कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, हालांकि राशि का खुलासा नहीं किया गया है। रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2025 है।
  • सनोफी इंडिया लिमिटेड: इस हफ्ते की सबसे बड़ी घोषणा सनोफी की ओर से आई है। कंपनी ने 117 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल रखी गई है।

डिविडेंड का मतलब क्या है?

डिविडेंड वह लाभ होता है जो कंपनी अपने मुनाफे में से शेयरधारकों को देती है। यह सीधा निवेशकों के बैंक खाते में आता है, और इसका शेयर प्राइस पर भी असर हो सकता है। रिकॉर्ड डेट से पहले अगर आपने शेयर खरीदे हैं, तो आपको यह लाभ मिल सकता है।

Advertisement
First Published - April 18, 2025 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement