Oracle Financial Services dividend: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए डिविडेंड कमाई का एक शानदार जरिया होता है, और जब कोई दिग्गज कंपनी ‘बंपर’ इनाम की घोषणा कर दे, तो निवेशकों का उत्साह दोगुना हो जाता है। IT सेक्टर की प्रमुख कंपनी ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड (OFSS) ने अपने शेयरधारकों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ 270 रुपये प्रति शेयर के भारी-भरकम अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।
अगर आप भी इस मोटी कमाई का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो कुछ तारीखों का ध्यान रखना जरूरी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि इस डिविडेंड के लिए 7 मई को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास 7 मई तक कंपनी के शेयर उनके डीमैट खाते में होंगे, वही इस 270 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड के हकदार माने जाएंगे।
Also Read: निवेशकों की लॉटरी! हर 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देगी अलका इंडिया, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते
पैसे मिलने के समय को लेकर भी कंपनी ने स्थिति साफ कर दी है। ओरेकल फाइनेंशियल के मुताबिक, पात्र शेयरधारकों को इस डिविडेंड का भुगतान 21 मई या उससे पहले कर दिया जाएगा। एक ही झटके में प्रति शेयर इतनी बड़ी राशि मिलना निवेशकों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है।
इतने बड़े डिविडेंड के पीछे कंपनी का चौथी तिमाही का धमाकेदार प्रदर्शन है। मुनाफे में आई भारी तेजी ने ही कंपनी को इतना उदार बनने का मौका दिया है। कंपनी के मुनाफा (Net Profit) में तिमाही आधार पर 38.1% का जबरदस्त उछाल देखा गया, जो 610 करोड़ रुपये से बढ़कर 842 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। राजस्व भी 5.1% की बढ़त के साथ 2,065 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
जब कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBIT) की बात आती है, तो वहां भी 29.5% की ग्रोथ ने बाजार को चौंका दिया। कंपनी का मार्जिन भी 40.9% से सीधे 50.4% पर पहुंच गया।
Also Read: MCap: शेयर बाजार में धमाका, चार दिग्गज कंपनियों की वैल्यू उछली; रिलायंस सबसे आगे