facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सोशल एक्सचेंज पर लिस्टेड संगठन बढ़े

Advertisement

Social Stock Exchange: एनएसई के सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर 5 गैर-लाभकारी संगठनों ने 8 करोड़ रुपये जुटाए

Last Updated- March 14, 2024 | 10:18 PM IST
NSE

गुरुवार को चार नए सामाजिक उद्यमों की सूचीबद्धता के साथ एनएसई के सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) प्लेटफॉर्म पर अब यह संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस प्लेटफॉर्म पर पांच गैर-लाभकारी संगठनों ने करीब 8 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सोशल स्टॉक एक्सचेंज सामाजिक उद्यमों को जीरो कूपन जीरो प्रिंसीपल बॉन्डों के जरिये कोष जुटाने के लिए एक नई पहल है।

इस प्लेटफॉर्म पर गुरुवार को सूचीबद्ध हुए संगठनों मुक्ति, ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन, स्वामी विवेकानंद यूथ मूवमेंट और एकलव्य फाउंडेशन ने 1.7 करोड़ रुपये, 2 करोड़ रुपये, 1.55 करोड़ और 83.5 लाख रुपये जुटाए। इससे पहले दिसंबर 2023 में एसजीबीएस उन्नति इस एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने वाला पहला संगठन था और उसने तब 1.8 करोड़ रुपये जुटाए थे।

दो अन्य एनपीओ के निर्गम

अभिदान के लिए खुले हुए हैं, जबकि तीन अन्य संगठन अपने निर्गम लाने की तैयारी कर रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसएसई के जरिये कोष उगाही को वित्तीय समावेशन और सामाजिक कल्याण की दिशा में ‘बड़ी सफलता’ करार दिया है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘सरकार इस प्लेटफॉर्म का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह निवेश के प्रसार को सक्षम बनाएगा और देश भर के लोगों को भारत की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने में भी मदद करेगा।’

बाजार नियामक सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने इस सूचीबद्धता पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नियामक ने अपने स्टाफ को एनपीओ में जेडसीजेडपी के जरिये भागीदारी की अनुमति देने की योजना बनाई है। सेबी के कर्मियों को प्रतिभूतियां खरीदने की अनुमति नहीं है। शुक्रवार को होने वाली सेबी की बोर्ड बैठक में यह फैसला आ सकता है। बुच ने कहा कि सोशल स्टॉक एक्सचेंज से एनपीओ के लिए समावेशन, विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।

बाजार नियामक ने पिछले साल न्यूनतम आवेदन आकार 2 लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये कया और न्यूनतम निर्गम आकार 1 करोड़ रुपये से घटाकर 50 लाख रुपये किया गया था।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement