facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹175 से ₹1300+ तक चढ़ा ये Defence Stock, अब करेगा स्टॉक स्प्लिट और देगा डिविडेंड; जानें डिटेल्स

Advertisement

कंपनी ने पहली बार फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड ₹5 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹0.50 होगा।

Last Updated- April 30, 2025 | 6:56 PM IST
Defence

Paras Defence and Space Technologies ने 2021 में अपने IPO के ज़रिए शेयर बाज़ार में एंट्री ली थी। उस समय शेयर की क़ीमत ₹175 रखी गई थी। अब, लगभग चार साल बाद कंपनी ने अपने निवेशकों को पहली बार एक साथ दो बड़े फायदे (डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट) देने का ऐलान किया है। कंपनी ने यह घोषणा अपने जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही नतीजों के साथ की।

Paras Defence के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज़ी देखने को मिल रही है। बुधवार को यह शेयर बीएसई पर 2.11% की बढ़त के साथ ₹1365.25 पर बंद हुआ। एक हफ्ते में इसने 27% से अधिक की छलांग लगाई है, जबकि दो हफ्तों में यह लगभग 31% ऊपर गया है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक इसने कुल 35% से ज़्यादा रिटर्न दे दिया है।

Also Read | हर शेयर पर ₹8 का डिविडेंड, क्रेडिट रेटिंग कंपनी ने बताया कब मिलेगा पैसा

डिविडेंड का पहला ऐलान

कंपनी ने पहली बार फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड ₹5 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹0.50 होगा। हालांकि, यह डिविडेंड शेयर स्प्लिट के बाद दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख शेयरधारकों को जल्द बताई जाएगी।

डिविडेंड के साथ-साथ Paras Defence ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट की भी घोषणा की है। इसके तहत कंपनी का हर ₹10 का एक शेयर अब दो ₹5 के शेयरों में बांटा जाएगा। यानी अब निवेशकों को पहले से दोगुनी संख्या में शेयर मिलेंगे, लेकिन कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। यह प्रक्रिया शेयरधारकों की मंज़ूरी के बाद ही पूरी होगी। रिकॉर्ड डेट की जानकारी भी आगे चलकर दी जाएगी। Paras Defence ने मार्च 2025 की तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफ़ा 117% की बढ़त के साथ ₹20.83 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹9.60 करोड़ था। इसके अलावा, कंपनी की कुल आय भी 36% बढ़कर ₹108.23 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल ₹79.69 करोड़ थी।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement