facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Share Price: पेटीएम का शेयर 5% चढ़ा, जानें क्या है तेजी की वजह

Advertisement

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिए समय सीमा को 29 फरवरी से बदलकर 15 मार्च तक बढ़ाने का भी ऐलान किया है। यह मोहलत 31 जनवरी को लगाए गए कुछ प्रतिबंधों पर लागू है।

Last Updated- February 19, 2024 | 10:17 AM IST
पेटीएम के शेयर फिर लाल निशान में, 10 फीसदी फिसलकर लोअर सर्किट पर बंद, Paytm Share Price: Paytm shares again in red, slipped 10 percent and closed on lower circuit

पेटीएम का शेयर (Paytm Share) सोमवार को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत उछलकर 358.55 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। पेटीएम के शेयरों में यह तेजी दरअसल पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की तरफ से शुक्रवार को की गई बड़ी घोषणा के बाद आई है।

भारत की फिनटेक कंपनी पेटीएम ने 16 फरवरी को अपना मुख्य खाता (Nodal Account) पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank ) से हटाकर एक्सिस बैंक (Axis Bank) में ट्रांसफर कर दिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से मिली 15 दिन की राहत के कुछ ही देर बाद ही पेटीएम ने यह जानकारी दी कि उसने अपना नोडल अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक से एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसकी पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने अपने नोडल अकाउंट को एक एस्क्रो अकाउंट (escrow account ) के जरिये एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया और वहां अकाउंट खोल लिया है।

बिना किसी रुकावट के होंगे मर्चेंट सेटलमेंट

One97 Communications ने कहा कि नोडल खाते को Axis Bank में ट्रांसफर करने के बाद पहले की तरह की बिना किसी रुकावट के व्यापारी निपटान (merchant settlements) होता रहेगा।

आरबीआई से भी मिली मोहलत

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिए समय सीमा को 29 फरवरी से बदलकर 15 मार्च तक बढ़ाने के भी ऐलान किया। यह मोहलत 31 जनवरी को लगाए गए कुछ प्रतिबंधों पर लागू है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement