facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Share Price: तीन दिन की गिरावट के बाद संभला पेटीएम, शेयर 5 फीसदी चढ़कर अपर सर्किट पर बंद

Advertisement

Paytm Share Price: पेटीएम का शेयर शुरुआती कारोबार में गिरने के बावजूद BSE पर 341.50 रुपये प्रति शेयर और NSE पर 341.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Last Updated- February 16, 2024 | 8:08 PM IST
Paytm

Paytm Share Price: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर RBI की सख्ती के बाद से पेटीएम के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि शुक्रवार यानी 16 फरवरी के कारोबार में शेयर बाजार में तेजी के बीच पेटीएम का शेयर एक बार फिर उठ खड़ा हुआ।

पेटीएम का शेयर 5 प्रतिशत चढ़ा, अपर सर्किट पर पहुंचा

पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर इस दौरान BSE और NSE पर अपनी अपर सर्किट तक भी पहुंच गया। संकट में चल रही फिनटेक कंपनी का शेयर दोनों इंडेक्स पर पांच-पांच प्रतिशत चढ़ा। इससे पहले पेमेंट्स बैंक में नियमों के लगातार अनुपालन नहीं करने को लेकर नियामकीय कार्रवाई के बीच इसमें लगातार तीन दिन गिरावट आई थी।

शेयर बाजार में तेजी के बीच पेटीएम का शेयर चढ़ा

पेटीएम का शेयर शुरुआती कारोबार में गिरने के बावजूद BSE पर 341.50 रुपये प्रति शेयर और NSE पर 341.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में तेजी के बीच पेटीएम का शेयर चढ़ा। BSE का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 376.26 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 72,426.64 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 129.95 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 22,040.70 अंक पर बंद हुआ।

Also read: Paytm Payments Bank को RBI ने दी 15 दिन की मोहलत, अब 29 फरवरी को नहीं बंद होंगे ट्रांजैक्शन्स

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को RBI ने दी 15 दिन की मोहलत

भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को 15 दिन की राहत दे दी है। RBI ने कहा कि अब 29 फरवरी के 15 दिन बाद तक भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के डिपॉजिट, क्रेडिट ट्रांजैक्शन हो सकेंगे। RBI के आज के निर्देश के मुताबिक, 15 मार्च तक PPBL के कस्टमर अकाउंट, Paytm Wallet, फास्टैग (FASTag) और अन्य उत्पादों में जमा या भुगतान स्वीकार करना जारी रहेगा।

RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से साझेदार बैंकों के पास जमा ग्राहकों की जमा राशि की बिना किसी रुकावट के निकासी की सुविधा देने को कहा है।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 8:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement