facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Paytm के शेयरों ने लगाई छलांग, NPCI से मंजूरी मिलने के बाद लगा 5% का अपर सर्किट

Advertisement

Paytm ने अपने यूपीआई बिजनेस के लिए चार बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड और यस बैंक के साथ साझेदारी की है।

Last Updated- March 15, 2024 | 11:55 AM IST
Paytm

Paytm Share Price today : वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की कंपनी पेटीएम के शेयर  (Paytm) शुक्रवार सुबह बाजार खुलने के कुछ ही देर में 5 प्रतिशत चढ़ गए। पेटीएम का शेयर आज 5.00 प्रतिशत या 17.65 के अपर सर्किट के साथ 370.70 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

ऑनलाइन पेमेंट की सर्विज देने वाली कंपनी को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्रणाली पर थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के तौर पर काम करने की मंजूरी मिल गई है।

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने पेटीएम ब्रांड की प्रवर्तक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्रणाली पर थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के तौर पर काम करने की गुरुवार को मंजूरी दे दी।

पेटीएम के साथ ऐ​क्सिस बैंक (Axis Bank), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और येस बैंक पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) के रूप में काम करेंगे।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बंदिशें लागू होने से एक दिन पहले वन97 को एनपीसीआई से टीपीएपी की तरह काम करने की इजाजत मिली है। इसका सीधा मतलब है कि पेटीएम के यूजर पहले की ही तरह ऐप पर यूपीआई के जरिये लेनदेन जारी रख सकते हैं।

यूपीआई बिजनेस के लिए पेटीएम की चार बैंकों संग साझेदारी

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम हालांकि पॉजिटिव है और ऐसी ही की जा रही थी। पेटीएम ने अपने यूपीआई बिजनेस के लिए चार बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड और यस बैंक के साथ साझेदारी की है।

आरबीएआई के एक्शन के बाद 50% से ज्यादा लुढ़का पेटीएम अक शेयर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रेगुलेटरी कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयरों में अपने प्राइस 50 फोस्डी से ज्यादा की भारी गिरावट देखी गई है। आरबीआई द्वारा वन 97 कम्युनिकेशंस की भागीदार इकाई, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर महत्वपूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement