facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Stocks: RBI की पाबंदी के बाद 20 फीसदी टूटा पेटीएम, रेटिंग भी हुई डाउनग्रेड

Advertisement

Paytm Stocks : Paytm का शेयर सत्र के शुरुआती मिनटों के भीतर ही 20 फीसदी के लोअर सर्किट को छू गया था और यह 609 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- February 01, 2024 | 10:12 PM IST
Paytm Share news Today- पेटीएम शेयर lower circuit

Paytm Stocks: पेमेंट पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर आज 20 फीसदी टूट गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने कल कंपनी पर सख्त पाबंदी लगी थी। इससे लाभप्रदता व ग्राहकों के भरोसे को झटका लगने की आशंका से शेयर में गिरावट आई।

केंद्रीय बैंक ने डिजिटल पेमेंट दिग्गज को जमा स्वीकार न करने यानी ग्राहकों के खातों, वॉलेट आदि में टॉप-अप रोकने का निर्देश दिया है और इसके लिए अनुपालन में लगातार कोताही और निगरानी की चिंता का हवाला दिया है।

कंपनी का शेयर सत्र के शुरुआती मिनटों के भीतर ही 20 फीसदी के लोअर सर्किट को छू गया था और यह 609 रुपये पर बंद हुआ। कई विश्लेषकों ने आरबीआई के आदेश के प्रतिकूल असर को देखते हुए शेयर को डाउनग्रेड कर दिया है।

मोतीलाल ओसवाल के नोट में कहा गया है कि हम पेटीएम के कारोबारी मॉडल पर नजर बनाए हुए हैं और उसकी क्षमता पर भी कि वह ऐसे अनिश्चित नियामकीय व आर्थिक माहौल में कैसे आगे बढ़ती है। हम कारोबारी परिदृश्य पर कंपनी की तरफ से स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। हम अपनी रेटिंग घटाकर तटस्थ कर रहे हैं और हमने लक्षित कीमत को संशोधित कर 575 रुपये कर दिया है।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement