facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पीबी फिनटेक के दहिया, बंसल ने बेचे 1,109 करोड़ रुपये के शेयर

Advertisement

PB Fintech: इन शेयरों के खरीदारों में दो दर्जन फंड हैं, जिनमें मॉर्गन स्टैनली, सोसियाते जेनराली, ऐक्सिस म्युचुअल फंड और न्यू वर्ल्ड फंड शामिल हैं।

Last Updated- May 17, 2024 | 11:26 PM IST
पीबी फिनटेक के दहिया, बंसल ने बेचे 1,109 करोड़ रुपये के शेयर, PB Fintech's Dahiya, Bansal divest Rs 1,109 crore worth of shares

पीबी फिनटेक के सह-संस्थापकों वाई. दहिया और आलोक बंसल ने शुक्रवार को फिनटेक दिग्गज की 1.86 फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश कर 1,109 करोड़ रुपये जुटाए।

दहिया कंपनी के चेयरमैन व सीईओ भी हैं और उन्होंने 1.2 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 716 करोड़ रुपये जुटाए जबकि बंसल कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं और उन्होंने 0.66 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 394 करोड़ रुपये जुटाए। उन्होंने 83.7 लाख शेयर 1,325 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।

इन शेयरों के खरीदारों में दो दर्जन फंड हैं, जिनमें मॉर्गन स्टैनली, सोसियाते जेनराली, ऐक्सिस म्युचुअल फंड और न्यू वर्ल्ड फंड शामिल हैं। पीबी फिनटेक का शेयर द्वितीयक बाजार के कारोबार में 1.2 फीसदी टूटकर 1,325 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने एक बयान में कहा, इस बिक्री से मिली रकम का ज्यादातर हिस्सा मौजूदा व भविष्य की ईसॉप कवायद के कर भुगतान पर होगा। वे कंपनी की वृद्धि व कामयाबी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हिस्सेदारी बिक्री के बाद दहिया की हिस्सेदारी घटकर 4.83 फीसदी और बंसल की हिस्सेदारी घटकर 1.63 फीसदी रह गई है।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement