facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पीक 15 और सोफिना ने ममाअर्थ में 1,276 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेची, होनासा के शेयर में 5.5% की गिरावट

Advertisement

होनासा ने अक्टूबर 2023 में 1,701 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। तब उसने 324 रुपये के भाव पर शेयर बेचे थे। 

Last Updated- September 12, 2024 | 11:05 PM IST
Bajaj Housing

पीक 15 पार्टनर्स (विगत में सिकोया कैपिटल इंडिया), सोफिना वेंचर्स और स्टेलारिस वेंचर पार्टनर्स ने संचयी तौर पर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ब्रांड ममाअर्थ का परिचालन करने वाली होनासा कंज्यूमर की 7.94 फीसदी हिस्सेदारी 1,276 करोड़ रुपये में बेच दी।

पीक 15 ने 3.81 फीसदी हिस्सेदारी, सोफिना ने 1.86 फीसदी हिस्सेदारी, स्टेलारिस ने 1.4 फीसदी और सिकोया कैपिटल ग्लोबल ग्रोथ फंड ने 0.89 फीसदी हिस्सेदारी बेची। इन्होंने 495 रुपये के भाव पर कुल 2.6 करोड़ शेयर बेचे।

फायरसाइड वेंचर्स ने 2.03 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी जबकि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने 0.89 फीसदी और मॉर्गन स्टैनली ने 0.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। होनासा का शेयर 5.5 फीसदी गिरकर 493 रुपये पर बंद हुआ।

जून 2024 के आखिर में पीक 15 के पास कंपनी की 18.69 फीसदी हिस्सेदारी थी, वहीं सोफिना, स्टेलारिस व सिकोया ग्लोबल के पास क्रमश: 5.16 फीसदी, 4.75 फीसदी और 4.35 फीसदी हिस्सेदारी थी। होनासा ने अक्टूबर 2023 में 1,701 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। तब उसने 324 रुपये के भाव पर शेयर बेचे थे।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement