facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PEG रेशियो ने खोला राज – SMID शेयर क्यों हैं निवेशकों की नई पसंद?

Advertisement

हाई वैल्यूएशन के बावजूद स्मॉल और मिडकैप शेयर कमाई की रफ्तार के दम पर निवेशकों को लुभा रहे हैं, लेकिन उतार-चढ़ाव का जोखिम बरकरार है।

Last Updated- November 17, 2025 | 8:52 AM IST
Smallcap funds

छोटे और मझोले शेयर (SMID) हाल में निफ्टी 50 से कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी वैल्यूएशन अभी भी ज्यादा दिख रही है। निफ्टी 50 इंडेक्स फिलहाल अपनी अनुमानित अगले 12 महीनों की कमाई के मुकाबले लगभग 21 गुना (21x P/E) पर ट्रेड कर रहा है, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 दोनों करीब 28 गुना पर हैं। लेकिन अगर इन शेयरों को कमाई की बढ़त से जोड़कर देखा जाए, यानी P/E-to-Growth (PEG) अनुपात के आधार पर, तो तस्वीर अलग नजर आती है।

गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, निफ्टी स्मॉलकैप 100 का PEG 1.3x, निफ्टी मिडकैप 100 का 1.1x, जबकि निफ्टी 50 का 1.5x है। यानी कमाई की रफ्तार के हिसाब से छोटे और मझोले शेयर ज्यादा महंगे नहीं हैं।

भारत अब भी महंगा बाजार, लेकिन ग्रोथ के हिसाब से जायज

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “भारत का बाजार लंबे समय से महंगा माना जाता रहा है। अभी यह लगभग 23 गुना फॉरवर्ड अर्निंग्स पर है। जो उभरते बाजारों (Emerging Markets) में सबसे ऊंचा है। अगले दो साल में हम इसमें 5% की ‘डिरेटिंग’ (कीमतों में गिरावट) की उम्मीद करते हैं, जबकि बुरे हालात में यह 9% तक हो सकती है।”

उन्होंने यह भी कहा, “हालांकि छोटे और मझोले शेयर बड़े शेयरों से महंगे लगते हैं, लेकिन PEG अनुपात के हिसाब से ये ज्यादा तर्कसंगत दिखते हैं, क्योंकि इनसे बेहतर कमाई की उम्मीद है।”

यह भी पढ़ें | Stock Market Today: एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में तेजी; सोमवार को चढ़ेगा या गिरेगा बाजार ?

SMID शेयरों में कमाई की तेजी, लेकिन उतार-चढ़ाव भी ज्यादा

अम्बिट कैपिटल की हाल की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले तीन सालों में लार्ज, मझोले और छोटे शेयरों की सालाना औसत कमाई वृद्धि दर (CAGR) क्रमशः 14%, 24% और 25% रही है। यह बताता है कि छोटे और मझोले शेयरों में कमाई की रफ्तार तेज रही है। हालांकि, अम्बिट का अनुमान है कि 2025-26 में निफ्टी स्मॉलकैप की कमाई घट सकती है, जो पिछले पांच साल में पहली बार होगा।

बहरहाल, विश्लेषकों का कहना है कि स्मॉलकैप और मिडकैप (SMID) शेयरों में निवेश से अक्सर बड़े और आकर्षक मुनाफे मिल सकते हैं। लेकिन इनके मुनाफे में तेज उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement