facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Penny Stocks: 1 रुपये से भी सस्ते स्टॉक को खरीदने के लिए लगी होड़, ₹56 करोड़ के NCD अलॉटमेंट का असर

Advertisement

स्टैंडर्ड कैपिटल के बोर्ड ने 15 जनवरी 2025 को हुई बैठक में ₹1 लाख फेस वैल्यू वाले 5600 एनसीडी जारी करने को मंजूरी दी।

Last Updated- January 16, 2025 | 6:03 PM IST
Stocks

बीएसई पर लिस्टेड एक छोटी लेकिन दमदार एनबीएफसी कंपनी स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड आज फिर सुर्खियों में है। कंपनी ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) की अलॉटमेंट का ऐलान किया है, और इसके बाद शेयरों में हलचल मच गई है।

स्टैंडर्ड कैपिटल के बोर्ड ने 15 जनवरी 2025 को हुई बैठक में ₹1 लाख फेस वैल्यू वाले 5600 एनसीडी जारी करने को मंजूरी दी। कुल मिलाकर, कंपनी इस अलॉटमेंट से ₹56 करोड़ जुटाएगी। ये एनसीडी निजी प्लेसमेंट के जरिए जारी किए गए हैं।

एनसीडी क्यों खास है?

एनसीडी एक ऐसा फिक्स्ड इनकम ऑप्शन है, जिसे कंपनियां फंड जुटाने के लिए जारी करती हैं। इसे शेयर में बदला नहीं जा सकता और यह एक सुरक्षित डेट इंस्ट्रूमेंट होता है।

शेयरों में भी दिखा असर

एनसीडी की खबर के बाद स्टैंडर्ड कैपिटल के शेयरों में 5% की तेजी देखी गई। बाजार बंद होने तक कंपनी का शेयर ₹0.88 पर ट्रेड कर रहा है। दिसंबर 2023 में कंपनी ने शेयरों का स्प्लिट (10:1) और बोनस इश्यू (2:1) किया था, जिससे शेयर की कीमत ₹1 से भी कम हो गई।

निवेशकों के लिए बड़ा मुनाफा

स्टैंडर्ड कैपिटल ने अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले 3 सालों में इसने 1157% का शानदार रिटर्न दिया, जबकि 5 सालों में ये आंकड़ा 1660% तक पहुंच गया। आज कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन ₹152 करोड़ है।

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement