facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PE/VC फंडों ने 1.13 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे; छोटी, मझोली कंपनियों से बड़ा मुनाफा

Advertisement

यह 2023 की कुल बिक्री 97,500 करोड़ रुपये से अधिक है। सेकंडरी बाजार के भीतर गतिविधियों के कारण, खासतौर पर छोटे और मझोले शेयरों में, यह निकासी बढ़ी।

Last Updated- December 22, 2024 | 9:47 PM IST
Stock Market

प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल (पीई/वीसी) फंडों ने इस साल सूचीबद्ध और आईपीओ लाने वाली कंपनियों में 1.13 लाख करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। यह 2023 की कुल बिक्री 97,500 करोड़ रुपये से अधिक है। सेकंडरी बाजार के भीतर गतिविधियों के कारण, खासतौर पर छोटे और मझोले शेयरों में, यह निकासी बढ़ी।

नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटेटिव रिसर्च के विश्लेषण से पता चलता है कि पीई फर्में 103 कंपनियों से पूरी तरह या आंशिक रूप से बाहर निकलीं। वर्ष 2023 में यह संख्या 78 थी। इस निकासी का 82 प्रतिशत हिस्सा स्मॉल और मिडकैप में रहा जिसमें वित्तीय, उपभोक्ता विवेकाधीन और स्वास्थ्य देखभाल ने अग्रणी भूमिका निभाई। विदेशी पीई/वीसी फंडों का इस बिक्री में लगभग दो तिहाई हिस्सा रहा।

नुवामा का मानना है, ‘बाजार की जोरदार तेजी और मजबूत घरेलू भागीदारी की वजह से पीई/वीसी फर्मों और प्रमोटरों के लिए निकासी आसान हुई। भारी घरेलू निवेश आगे भी बरकरार रहने की उम्मीद है जिससे तरलता उपलब्ध होगी और प्राइवेट तथा सेकंडरी बाजारों में इसका असर नजर आएगा।’

इस साल की उल्लेखनीय निकासियों में जोमैटो में अलीबाबा की शेयर बिक्री, एमफैसिस से ब्लैकस्टोन का निकलना और कल्याण ज्वैलर्स से वारबर्ग पिनकस की निकासी शामिल है।

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement