facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेंशन फंडों की जिंस डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी, SEBI के साथ PFRDA ने बातचीत शुरू की

Advertisement

पीएफआरडीए पेंशन फंडों को जिंस डेरिवेटिव्स में निवेश की अनुमति दिलाने के लिए सेबी से बातचीत कर रहा है, शुरुआती फोकस सोना, चांदी और धातुओं पर रहेगा

Last Updated- September 19, 2025 | 9:54 PM IST
SEBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्रा​धिकरण (पीएफआरडीए) चुनिंदा जिंस डेरिवेटिव्स में पेंशन फंडों की भागीदारी की अनुमति के लिए बाजार नियामक सेबी के साथ बातचीत कर रहा है। पीएफआरडीए के चेयरमैन एस रमन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसोचैम के कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट पर आठवें वार्षिक सम्मेलन के मौके पर बोलते हुए रमन ने कहा कि पेंशन फंड सोने और चांदी के डेरिवेटिव में ट्रेडिंग की अनुमति मांग रहे हैं और अन्य धातुओं पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, कृषि उत्पादों को उनकी अधिक जोखिम ​स्थिति के कारण इसमें शामिल नहीं किया जा सकता है।  

रमन ने कहा, ‘सेबी हमारे संपर्क में है। हम जिन जिंसों से शुरुआत कर सकते हैं, वे धातुएं हो सकती हैं क्योंकि उनमें कम जोखिम होता है और उन्हें संभालना अपेक्षाकृत आसान होता है। पेंशन फंडों को लंबे समय में स्थिर रिटर्न चाहिए। हमें जिंस बाजार में सावधानी बरतनी होगी।’

इस तरह के किसी कदम के लिए पीएफआरडीए को नए निवेश संबं​धित दिशा-निर्देश जारी करने की जरूरत होगी। सेबी से इसी तरह के संकेत मिलने के बाद ये चर्चाएं हुई हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, चेयरमैन तुहित कांत पांडेय ने कहा था कि नियामक सरकार के साथ बातचीत कर रहा है जिससे बैंकों, बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों को जिंस बाजार में प्रवेश की अनुमति दी जा सके। 

एक बीमा कंपनी के अधिकारी ने कहा कि बीमा नियामक इस क्षेत्र में बीमा कंपनियों को शामिल करने से पहले अधिक सतर्कता बरत सकता है। 

Advertisement
First Published - September 19, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement