facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Advertisement

एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी PI इंडस्ट्रीज द्वारा बोर्ड मीटिंग में 500% अंतरिम डिविडेंड का फैसला लिया गया है और रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी को तय की गई है

Last Updated- February 21, 2026 | 7:40 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एग्रीकेमिकल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी PI इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने निवेशकों को जबरदस्त तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने बोर्ड मीटिंग में वित्त वर्ष 2026 के लिए अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला लिया है। यह जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में दी है।

कंपनी के बोर्ड ने 500 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड तय किया है। यानी हर इक्विटी शेयर (जिसका फेस वैल्यू 1 रुपये है) पर 5 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया कि 12 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।

डिविडेंड पाने वाले शेयरधारकों के लिए कंपनी ने सोमवार, 23 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है। अगर इस दिन तक आपके पास कंपनी के शेयर होंगे, आप इस अंतरिम डिविडेंड के हकदार माने जाएंगे। 

Also Read: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेल

Q3 में कंपनी ने दिखाई सुस्ती

PI इंडस्ट्रीज के तीसरी तिमाही यानी Q3 FY26 के कंसॉलिडेटेड नतीजे पिछले साल से काफी कमजोर रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट 16.4 फीसदी गिरकर 311 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि Q3 FY25 में यह 372 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू भी 27.6 प्रतिशत घटकर 1,375 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यही आंकड़ा 1,900 करोड़ का था। EBITDA में तो और भी तेज गिरावट आई जो 41.1 प्रतिशत कम होकर 301.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 511.4 करोड़ रुपये था। मार्जिन भी 26.9 प्रतिशत से घटकर 21.9 प्रतिशत हो गया, यानी 501 बेसिस पॉइंट्स की कमी आई।

बता दें कि PI इंडस्ट्रीज की शुरुआत साल 1946 में हुई थी। यह भारत की प्रमुख एग्रीसाइंस कंपनियों में से एक है, जो खासतौर पर मुश्किल रसायनों पर काम करती है। कंपनी पेस्टिसाइड्स, कीटनाशक और फंगीसाइड्स बनाती और सप्लाई करती है। ये प्रोडक्ट्स घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी बिकते हैं।

बीते शुक्रवार (20 फरवरी) को कंपनी का शेयर BSE पर 3,045.75 रुपये पर बंद हुआ। इसमें 30.75 रुपये यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 

Advertisement
First Published - February 21, 2026 | 7:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement