facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

19 जून को खुलेगा पाइपिंग कंपनी दी डेवलपमेंट इंजीनियर्स का IPO, 418 कोरड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement

IPO के तहत 325 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक कृष्ण ललित बंसल 93 करोड़ रुपये मूल्य के 45.82 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश भी करेंगे।

Last Updated- June 12, 2024 | 4:35 PM IST
Afcons Infrastructure IPO:

Dee Development Engineers IPO: पाइपिंग समाधान प्रदाता दी डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड (DDEL) ने बुधवार को कहा कि वह 19 जून को खुलने वाले अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 418 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस निर्गम के लिए 193-203 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। निर्गम 21 जून को बंद होगा। इसके पहले बड़े (एंकर) निवेशक 18 जून को बोली लगा सकेंगे।

IPO के माध्यम से 418 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

आईपीओ से संबंधित दस्तावेजों के मसौदे के मुताबिक, आईपीओ के तहत 325 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक कृष्ण ललित बंसल 93 करोड़ रुपये मूल्य के 45.82 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश भी करेंगे। इस तरह आईपीओ का कुल आकार 418 करोड़ रुपये हो जाता है।

Also read: Affordable Housing: PMAY को मिले विस्तार से क्या भारत में किफायती आवास को मिलेगी नई जान?

इन जगहों पर होगा IPO से मिले पैसे का उपयोग

कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी समीर अग्रवाल ने कहा कि शेयर बिक्री से जुटाए जाने वाले 325 करोड़ रुपये में से 175 करोड़ रुपये कर्ज भुगतान, 75 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने और शेष 75 करोड़ रुपये सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

दी डेवलपमेंट एक इंजीनियरिंग कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद और विनिर्माण के माध्यम से तेल एवं गैस, बिजली (परमाणु सहित), रसायन और अन्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए विशेष प्रक्रिया पाइपिंग समाधान मुहैया कराती है।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement