facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB Finance case: सैट से समीर जैन को मिली अंतरिम राहत

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 11:18 PM IST
Aeroflex Industries IPO approved by SEBI

बाजार नियामक सेबी की तरफ से बेनेट, कोलमैन ऐंड कंपनी के वाइस चेयरमैन समीर जैन और उनकी पत्नी मीरा व पांच अन्य पर लगाए गए प्रतिबंध पर प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने रोक लगा दी है।

पिछले महीने सेबी ने पीएनबी फाइनैंस ऐंड इंडस्ट्रीज व कैमेक कॉमर्शियल कंपनी में न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता के नियमों के कथित उल्लंघन पर जैन को प्रतिभूति बाजार में प्रवेश से रोक दिया था। ये दोनों कंपनियां कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध‍ हैं।

अंतरिम राहत देते हुए सैट ने कहा कि सेबी के निर्देश का सीधा असर कंपनियों व निदेशकों के रोजाना के कामकाज पर पड़ेगा। हालांकि सैट ने अपीलकर्ता तो जुर्माने की 25 फीसदी रकम चार हफ्ते के भीतर जमा कराने और मामला लंबित रहने तक किसी लिमिटेड कंपनी में अहम पद या निदेशक का पद न लेने का
निर्देश दिया।

दो अलग-अलग आदेश में सेबी ने आरोप लगाया था कि पीएनबीएफआईएल व सीसीआईएल ने अपनी-अपनी प्रवर्तक इकाइयों के बारे में पर्याप्त खुलासा नहीं किया। पंचाट ने जवाब दाखिल करने के लिए 3 जुलाई तक का समय दिया है।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement