facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Polysil Irrigation Systems IPO Listing: 3 फीसदी का लिस्टिंग, मुनाफावसूली ने कम किया निवेशकों का मुनाफा

Advertisement

कंपनी के 17.44 करोड़ रुपये के आईपीओ को खुदरा निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 6.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Last Updated- February 16, 2024 | 11:13 AM IST
Laxmi Dental IPO

Polysil Irrigation Systems IPO Listing: पॉलीसिल इरिगेशन सिस्टम्स के शेयरों की आज NSE SME पर एंट्री हुई। कंपनी पाइप फिटिंग्स, एचडीपीई पाइप्स और इरिगेशन इक्विपमेंट जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है। आज NSE SME पर इसकी 56 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 3 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद भी शेयर चढ़े। शेयर का भाव बढ़कर 58.80 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया लेकिन फिर मुनाफावसूली के चलते 54.40 रुपये पर आ गया। आईपीओ निवेशक अब एक फीसदी से भी कम मुनाफे में हैं।

कैसा मिला था Polysil Irrigation Systems IPO को रिस्पांस

कंपनी के 17.44 करोड़ रुपये के आईपीओ को खुदरा निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 6.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सब्सक्रिप्शन के लिए 8-13 फरवरी तक खुला था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 11.62 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 7.80 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 17.85 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है।

ये पढ़े: जल्द आ रहा है BlueStone Jewellery का IPO, रतन टाटा और नितिन का है कंपनी में निवेश

कंपनी के बारे में

कंपनी की वित्तीय हालत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 64.81 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। अगले वित्त वर्ष 2022 में इसका मुनाफा घटकर 33.75 लाख रुपये पर आ गया लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2023 में यह उछलकर 1.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

 

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 11:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement