facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Poonawalla Fincorp की AUM 54 प्रतिशत बढ़ीं, मजबूत ऋण वितरण से मिली मदद

Advertisement

चौथी तिमाही में कुल ऋण वितरण सालाना आधार पर 52 प्रतिशत बढ़कर 9,680 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 6,371 करोड़ रुपये था।

Last Updated- April 04, 2024 | 10:10 PM IST
Poonawalla Fincorp की AMU 54 प्रतिशत बढ़ीं, मजबूत ऋण वितरण से मिली मदद, Poonawalla Fincorp's AUM surges 54% in Q4FY24, hits Rs 24,800 crore
Abhay Bhutada, MD, Poonawalla Fincorp

पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp) की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 54 प्रतिशत तक बढ़कर 24,800 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। कंपनी की एयूएम को मजबूत ऋण वितरण से मदद मिली। तिमाही आधार पर एयूएम दिसंबर 2023 में समाप्त तीसरी तिमाही के 21,850 करोड़ रुपये से करीब 13 प्रतिशत बढ़ गईं।

चौथी तिमाही में कुल ऋण वितरण सालाना आधार पर 52 प्रतिशत बढ़कर 9,680 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 6,371 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर ऋण वितरण 11 प्रतिशत तक बढ़कर 8,731 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भुताड़ा ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही अब तक सबसे अच्छी तिमाही रही और सभी योजनाओं में सर्वाधिक तिमाही वितरण दर्ज किया गया।’

जहां तक परिसंपत्ति गुणवत्ता का सवाल है, एनबीएफसी का कहना है कि सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (जीएनपीए) और शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (शुद्ध एनपीए) के लिहाज से उसका प्रदर्शन सुधरने की संभावना है। कंपनी का जीएनपीए 1 प्रतिशत से कम है जबकि एनएनपीए भी 0.60 प्रतिशत से नीचे है।

कंपनी ने कहा है, ‘हम एनएनपीए को मैनेजमेंट विजन 2025 के अनुरूप 1 प्रतिशत से नीचे बनाए रखने की कोशिश करेंगे।’ उसके पास 31 मार्च 2024 तक करीब 3,600 करोड़ रुपये की पर्याप्त नकदी मौजूद थी।

भुताड़ा ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024 सफलता और बदलाव के सभी व्यावसायिक मानकों के साथ मजबूत वृद्धि वाला वर्ष था। इस वर्ष न केवल एयूएम में बल्कि चार तिमाहियों में लाभप्रदता और ऋण गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया।’

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement