facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

40% तक उछल सकता है ये Power Stock! मोतीलाल ओसवाल ने कहा– वैल्यूएशन सस्ता, अभी है BUY का मौका

Advertisement

ACME Solar को मोतीलाल ओसवाल ने दी ‘BUY’ रेटिंग, FY28 तक ₹347 का टारगेट, कर्ज में कमी और प्रोजेक्ट्स की तेज़ शुरुआत बनी वजह

Last Updated- July 01, 2025 | 10:31 AM IST
Power Stocks

ACME Solar Holdings ने बीते कुछ समय में कई सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स को समय से पहले चालू कर दिया है। IPO के समय कंपनी की चालू क्षमता 1.3 गीगावॉट (GW) थी, जो अब 2.9 GW हो गई है। यानी पिछले कुछ क्वार्टर्स में 1.6 GW की नई क्षमता जोड़ी गई है। इससे कंपनी की कमाई और कैश फ्लो को मजबूती मिली है और 4GW की बड़ी प्रोजेक्ट पाइपलाइन को लेकर निवेशकों की चिंता भी कम हुई है।

FY29 तक 6.9 GW क्षमता का टारगेट, EBITDA होगा ₹8,100 करोड़ सालाना

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, कंपनी की कुल प्रोजेक्ट पाइपलाइन अब 6.9GW तक पहुंच चुकी है (जिसमें ऑपरेशनल, निर्माणाधीन और योजना स्तर के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं)। FY26, FY27 और FY28 में क्रमशः 0.45 GW, 1.9 GW और 0.83 GW की नई क्षमता जुड़ने का अनुमान है। FY29 तक सभी प्रोजेक्ट चालू हो जाएंगे। इनसे कंपनी को सालाना लगभग ₹8,100 करोड़ का EBITDA मिल सकता है।

ALSO READ | RIL में नई तेजी की उम्मीद, न्यू एनर्जी बिज़नेस से बदलेगा खेल: ब्रोकरेज ने कहा- 20% का मिलेगा रिटर्न

FY28 के लिए EBITDA अनुमान में 11% की बढ़ोतरी, कर्ज में कमी

रिपोर्ट में FY26 के EPS अनुमान को 8.5% घटाया गया है क्योंकि कुछ प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की टाइमलाइन को थोड़ा आगे बढ़ाया गया है। हालांकि FY28 के लिए EBITDA अनुमान 11% बढ़ाया गया है क्योंकि 300MW के सिकार सोलर प्रोजेक्ट की शुरुआत अब FY29 के बजाय FY28 में ही मानी गई है। इसके अलावा बैटरी और सोलर मॉड्यूल की कीमतें घटने से कंपनी का कुल पूंजीगत खर्च (capex) कम हुआ है। अब FY27 तक कुल कर्ज ₹36,700 करोड़ रहने का अनुमान है, जो पहले ₹40,400 करोड़ था। इसका मतलब ये भी है कि अब FY28 तक Net Debt/EBITDA अनुपात 6.4x रहेगा, जो पहले 7.8x था।

नई क्षमता की शुरुआत और कम ब्याज दरें होंगी अहम फैक्टर

FY27 में ACME करीब 1.9GW की क्षमता चालू करेगी, जो शेयर के लिए बड़ा पॉज़िटिव फैक्टर होगा। FY26 में 450MW चालू होना है, जिसमें से 78% पहले ही चालू हो चुका है। कंपनी के कुल कर्ज का 70% फ्लोटिंग रेट पर है, इसलिए अगर ब्याज दरों में 0.25% की कटौती होती है, तो FY26 के मुनाफे में 4% का इज़ाफा हो सकता है।

ALSO READ | 43% तक रिटर्न! FY26 में Hotel Stocks में बड़ी तेजी का अनुमान, मोतीलाल ओसवाल ने चुनें ये 2 स्टॉक्स

Valuation अब भी किफायती, NTPC Green से बेहतर प्रदर्शन

रिपोर्ट के अनुसार ACME Solar को FY28 के EBITDA के 10 गुना वैल्यू पर (एक साल का डिस्काउंट लगाकर) ₹347 का टारगेट प्राइस दिया गया है। यानी CMP ₹249 से करीब 40% की बढ़त की गुंजाइश है। पिछले तीन महीनों में ACME का शेयर NTPC Green के मुकाबले 24% बेहतर प्रदर्शन कर चुका है। जबकि NTPC Green FY25 में अपने 3GW लक्ष्य में पिछड़ गई है और सिर्फ 1.9GW ही जोड़ पाई (जिसमें 50% हिस्सा अयाना की 2.1GW डील में है)। ACME इस समय FY28 EV/EBITDA के आधार पर 8.9x पर ट्रेड कर रही है, जो कि इसकी तेज़ी से बढ़ती क्षमता और मज़बूत प्रदर्शन को देखते हुए आकर्षक वैल्यू मानी जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - July 1, 2025 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement