facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pre-election rally: क्या मार्च में Nifty 24,000 तक पहुंच सकता है? जानिए इतिहास क्या कहता है…

Advertisement

Pre-election rally: पिछले तीन चुनावी वर्षों में, S&P BSE सेंसेक्स ने मार्च के महीने में भारी लाभ दर्ज किया है। यह वह महीना रहा जब चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाती है।

Last Updated- March 04, 2024 | 4:45 PM IST
जुलाई के पहले कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई पर सूचकांक बंद, Stock Market: Index closed at new high in the first trading session of July

Pre-election rally: भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) हाल के कारोबारी सत्रों में रिकॉर्ड ऊंचाई को छू रहे हैं। सकारात्मक वैश्विक संकेतों, अमेरिका में ब्याज दर में कटौती की उम्मीद और आर्थिक विकास के शानदार आंकड़े इसकी प्रमुख वजह है। इसके अलावा विश्लेषक इस साल होने वाले आम चुनावों में केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने की उम्मीदों को भी बाजार में उत्साह का माहौल बताते हैं।

पिछले तीन चुनावी वर्षों में बाजार के आंकड़ों पर बारीकी से नजर डालने से मार्च 2024 में बेंचमार्क सूचकांकों के लिए एक बहुत ही आशाजनक तस्वीर सामने आती है।
यदि इतिहास दोहराया जाए, तो NSE निफ्टी 24,000 तक पहुंच सकता है और S&P BSE सेंसेक्स इस मार्च में ही 79,000 अंक को पार कर सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि…

पिछले तीन चुनावी वर्षों में, S&P BSE सेंसेक्स ने मार्च के महीने में भारी लाभ दर्ज किया है। यह वह महीना रहा जब चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाती है। इस साल भी चुनाव आयोग 13 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

अब जरा देसी शेयर बाजार के इन आंकड़ों पर गौर फरमाइए, मार्च 2009 में सेंसेक्स में 9.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, इसके बाद मार्च 2014 में 6 प्रतिशत और मार्च 2019 में 7.8 प्रतिशत की बढ़त हुई। इस प्रकार, BSE बेंचमार्क ने चुनावी साल के दौरान मार्च के महीने में औसतन 7.7 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न दिया है।

यदि किसी विशेष महीने के हाई लेवल को ध्यान में रखा जाए तो मार्च में औसत रिटर्न बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो जाता है। उदाहरण के लिए, मार्च 2009 में सेंसेक्स 10,127 के हाई लेवल पर पहुंच गया – और फरवरी 2009 के 8,892 के बंद स्तर की तुलना में यह 13.9 प्रतिशत ज्यादा था।

इस प्रकार से, यदि बाजार औसत मासिक शुद्ध रिटर्न (average monthly net returns) और इंट्रा-माह उच्च (intra-month highs) के आधार पर ऐतिहासिक ट्रेड को दोहराता है तो S&P BSE सेंसेक्स संभवतः महीने के अंत में 78,000 और निफ्टी 23,675 के आसपास रह सकता है। दूसरी ओर, पिछले चुनावी वर्ष मार्च में औसत इंट्रा-माह लाभ के आधार पर, सेंसेक्स संभावित रूप से 79,300 के स्तर तक और निफ्टी 24,050 तक पहुंच सकता है।
चार्ट क्या सुझाव देते हैं?

तकनीकी रूप से, निफ्टी 50 इंडेक्स ने पिछले सप्ताह अपने 20-DMA (डेली मूविंग एवरेज) पर समर्थन हासिल करने के बाद वापसी की है। 20-DMA अब 22,050 के लेवल पर है, जबकि निफ्टी डेली चार्ट पर बोलिंगर बैंड के हायर-एंड 22,480 के आसपास प्रतिरोध का ट्रायल करते देखा जा रहा है।

चार्ट देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए

लॉग टर्म चार्ट से पता चलता है कि मजबूत गति के लिए निफ्टी को लगातार 22,420 के लेवल से ऊपर बने रहने की जरूरत है। दैनिक और साप्ताहिक चार्ट पर प्रमुख गति ऑसिलेटर एक मिश्रित तस्वीर पेश करते हैं, इस प्रकार आगे संभावित अस्थिरता का संकेत देते हैं। दैनिक समय-सीमा पर गति ऑसिलेटर तेजी के पक्ष में हैं, जबकि वही साप्ताहिक पैमाने पर सुस्ती के संकेत दे रहे हैं।

इस प्रकार निष्कर्ष निकालने के लिए, आगे की बढ़त के लिए निफ्टी को लगातार आधार पर 22,420 से ऊपर बने रहने की जरूरत है। यदि निफ्टी 22,420 से ऊपर बने रहने में विफल रहता है, तो इंडेक्स 22,050 के स्तर पर 20-DMA की ओर वापस जा सकता है। ऊपर की ओर ब्रेकआउट से निफ्टी 22,678 तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, चार्ट से पता चलता है कि ब्रेकडाउन 19,500 के स्तर तक गिरावट को ट्रिगर कर सकता है।

मासिक फाइबोनैचि चार्ट (Fibonacci chart) के अनुसार, S&P BSE सेंसेक्स इस मार्च में 70,900 – 74,100 के दायरे में घूम सकता है। ऊपर की ओर, इंडेक्स संभावित रूप से 74,300 और 75,600 के लेवल तक पहुंच सकता है।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement