facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Premier Energies का शेयर पहले दिन के कारोबार में 87 प्रतिशत चढ़ा

Advertisement

BSE पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 120.22 प्रतिशत उछाल के साथ 991 रुपये पर लिस्ट हुआ।

Last Updated- September 03, 2024 | 5:50 PM IST
Share Market

सौर सेल व मॉड्यूल विनिर्माता कंपनी प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का शेयर मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद अपने निर्गम मूल्य 450 रुपये से करीब 87 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 120.22 प्रतिशत उछाल के साथ 991 रुपये पर लिस्ट हुआ।

बाद में यह 120.76 प्रतिशत चढ़कर 993.45 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 86.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 839.65 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर शेयर ने 120 प्रतिशत उछाल के साथ 990 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 86.42 प्रतिशत बढ़कर 838.90 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 37,849.27 करोड़ रुपये रहा। दिन में बीएसई पर कंपनी के 50.30 लाख शेयर और एनएसई पर 589.22 लाख शेयर का कारोबार हुआ। प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के 2,830 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 74.09 गुना अभिदान मिला था।

इसके लिए मूल्य दायरा 427-450 रुपये प्रति शेयर था। प्रीमियर एनर्जीज एक एकीकृत सौर सेल तथा सौर मॉड्यूल विनिर्माता है। इसके पास 29 वर्षों का अनुभव है। इसकी सौर सेल के लिए वार्षिक स्थापित क्षमता दो गीगावाट और सौर मॉड्यूल के लिए 4.13 गीगावाट है।

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 5:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement