facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमजोर मांग से कोलगेट पर दबाव, शेयर बुधवार को करीब 4 फीसदी गिरा

Advertisement

पिछले तीन महीनों में 15 फीसदी की गिरावट के शिकार इस शेयर के लिए धारणा लगातार सुस्त बनी हुई है।

Last Updated- July 23, 2025 | 11:14 PM IST
Colgate Q2 Results

देश की सबसे बड़ी ओरल हाइजीन कंपनी कोलगेट पामोलिव (इंडिया) का शेयर बुधवार को करीब 4 फीसदी गिर गया। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन कमजोर रहने की वजह से उसके शेयर पर यह दबाव देखा गया।

पिछले तीन महीनों में 15 फीसदी की गिरावट के शिकार इस शेयर के लिए धारणा लगातार सुस्त बनी हुई है। इसकी वजह कमजोर मांग परिवेश है। मांग संबंधी चुनौतियों के अलावा ब्रोकरेज फर्मों को उम्मीद है कि ऊंचे आधार की वजह से वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में भी बिक्री पर दबाव दिखेगा। पिछले वर्ष के ऊंचे आधार की वजह से कंपनी को लगातार दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि में सालाना आधार पर गिरावट का सामना करना पड़ा। शहरी सेगमेंट में मांग संबंधित मौजूदा चिंताओं, ऊंची प्रतिस्पर्धा की वजह से टूथपेस्ट बिक्री करीब 3-4 फीसदी तक घट गई। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में अनुमानित बिक्री वृद्धि 7 प्रतिशत थी।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का परिचालन प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। येस सिक्योरिटीज के विशाल पुनमिया और मानस रस्तोगी ने कहा, ‘शहरी मांग में कमी और अधिक प्रतिस्पर्धा के कारण कारण उम्मीद के मुताबिक राजस्व पर दबाव रहा, लेकिन मार्जिन पर दबाव हमारे अनुमान से कहीं अधिक रहा।’ एमके रिसर्च का आने वाले समय में दबाव बढ़ने का अनुमान है। एमके ने वित्त वर्ष 2026 के लिए आय अनुमान में 2 प्रतिशत की कटौती की है और शेयर के लिए ‘बेचें’ रेटिंग बरकरार रखी है।

Advertisement
First Published - July 23, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement