facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रवर्तक समूह ने हिस्सेदारी बढ़ाई, पीरामल एंटरप्राइजेज के शेयर में 3% की तेजी

Advertisement

एक्सचेंज को दी गई सूचना के मुताबिक, प्रवर्तक समूह ने एक्सचेंज में 6.16 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी की कुल चुकता शेयर पूंजी का 0.27 फीसदी बैठता है।

Last Updated- August 19, 2024 | 9:55 PM IST
Piramal Pharma

एनबीएफसी पीरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 3 फीसदी उछल गया जब कंपनी के प्रवर्तक समूह ने 16 अगस्त को अपनी हिस्सेदारी 46.03 फीसदी से बढ़ाकर 46.30 फीसदी पर पहुंचा दी। एक्सचेंज को दी गई सूचना के मुताबिक, प्रवर्तक समूह ने एक्सचेंज में 6.16 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी की कुल चुकता शेयर पूंजी का 0.27 फीसदी बैठता है। प्रवर्तक समूह ने अपनी एक इकाई के जरिये इसे अंजाम दिया।

एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा गया है, कंपनी को प्रवर्तकों ने सूचित किया कि 16 अगस्त, 2024 को उसने अपनी इकाई के जरिये स्टॉक एक्सचेंजों पर 6,16,615 शेयर खरीदे, जो कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 0.27 फीसदी बैठता है।

कंपनी ने कहा कि प्रवर्तकों की तरफ से शेयरों का अधिग्रहण वृद्धि की उसकी दिशा को लेकर प्रवर्तकों के भरोसे को बताता है कि कंपनी के कारोबारी फंडामेंटल, भविष्य की योजना और वैल्यू सृजन की क्षमता बेहतर है।

शेयरधारिता के पैटर्न पर स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़े बताते हैं कि म्युचुअल फंडों के पास 6.26 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि बीमा कंपनियों के पास 5.34 फीसदी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास 15.95 फीसदी हिस्सेदारी है। ये आंकड़े 30 जून, 2024 के हैं।

हाल में कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 64 फीसदी की गिरावट के साथ 181 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 807 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि अन्य आय सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध ब्याज मार्जिन इस अवधि में घटकर 6.7 फीसदी रह गया जबकि पिछले साल 7.3 फीसदी रहा था।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement