facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PSU Stock: रॉकेट बना Oil India का शेयर; 15 फीसदी उछला, नए शिखर पर पहुंचा

Advertisement

Oil India Share Price: पीएसयू स्टॉक साल 2024 में अब तक 50 फीसदी और पिछले एक साल में करीब 129 फीसदी चढ़ा है।

Last Updated- February 15, 2024 | 3:58 PM IST
Oil India limited

Oil India Share Price: देश की सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया के शेयरों पर निवेशक बुलिश बने हुए हैं। मजबूत प्रोडक्शन आउटलुक के चलते कंपनी के शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। ऑयल इंडिया के शेयरों ने गुरुवार (15 फरवरी) के इंट्रा-डे ट्रेड में BSE पर 12.54 फीसदी की रैली के साथ 575.45 रुपये की नई ऊंचाई को छू लिया।

एक साल में ऑयल इंडिया का शेयर 129 फीसदी चढ़ा

मंगलवार (13 फरवरी) को बाजार बंद होने के बाद कंपनी द्वारा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3FY24) के अपने नतीजों की घोषणा की। आय रिपोर्ट करने के बाद पिछले दो दिनों में, सरकारी तेल कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है। इसी के साथ ऑयल इंडिया के शेयर 9 फरवरी को छूए गए 524.60 रुपये के अपने पिछले उच्च स्तर को पार कर गया। इसकी तुलना में, S&P BSE सेंसेक्स 227.55 अंक या 0.32 फीसदी बढ़कर 72,050.38 पर बंद हुआ। पीएसयू स्टॉक साल 2024 में अब तक 50 फीसदी और पिछले एक साल में करीब 129 फीसदी चढ़ा है।

Also read: Electoral Bonds ‘असंवैधानिक’: सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला,चुनावी बॉन्ड को बताया सूचना के अधिकार का उल्लंघन

Q3FY24 में ऑयल इंडिया का मुनाफा घटा

कच्चे तेल की कम कीमतों और सरकार द्वारा लगाए गए विंडफॉल टैक्स के कारण ऑयल इंडिया ने तीसरी तिमाही के मुनाफे में 9.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की। 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 1,584 करोड़ रुपये था, जबकि एक साल पहले यह 1,746 करोड़ रुपये था।

परिचालन के मोर्चे पर, ऑयल इंडिया ने कच्चे तेल के उत्पादन में 5.68 फीसदी की सराहनीय वृद्धि हासिल की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2.376 मिलियन मीट्रिक टन की तुलना में 2.511 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

इसके अलावा, Q3FY24 में, कच्चे तेल का उत्पादन सालाना आधार पर 6.07 फीसदी अधिक रहा। तिमाही के दौरान प्राकृतिक गैस का उत्पादन पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY23) की तुलना में 2 फीसदी बढ़ गया।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement