facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

PTC India ने PTC Energy में अपनी 100% हिस्सेदारी ONGC Green को बेची, ₹1,179 करोड़ में पूरी हुई डील

Advertisement

इस खबर के बाद PTC India के शेयरों में मामूली बढ़त देखी गई और बीएसई पर यह 0.29% चढ़कर ₹158.05 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

Last Updated- March 20, 2025 | 11:15 AM IST
PTC India

पावर ट्रेडिंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर PTC India ने गुरुवार (20 मार्च) को घोषणा की कि उसने PTC Energy में अपनी 100% हिस्सेदारी ONGC Green Ltd को ट्रांसफर कर दी है। यह सौदा ₹1,179 करोड़ में पूरा हुआ है।

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 4 मार्च 2025 को ONGC Green Ltd से ₹925 करोड़ की राशि प्राप्त करने के बाद सौदे की शेष राशि ₹254 करोड़ 19 मार्च 2025 को मिल गई। इसके साथ ही, 19 मार्च 2025 को PTC Energy Ltd में 100% हिस्सेदारी ONGC Green Ltd को ट्रांसफर करने का लेनदेन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

PTC India ने 3 साल में दिया 96% रिटर्न

इस खबर के बाद PTC India के शेयरों में मामूली बढ़त देखी गई और BSE पर यह 0.51% चढ़कर ₹158.40 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। शेयर का 52 सप्ताह का हाई ₹246.55 है।

कंपनी के शेयरों ने पिछले तीन साल में निवेशकों को 95.51 % का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले पांच वर्षों में शेयरों ने 338.48% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

PTC India क्या करती है?

PTC India Ltd. (PTC), भारत में पावर ट्रेडिंग सॉल्यूशन प्रदान करने वाली लीडिंग कंपनी है। इसकी स्थापना 1999 में भारत सरकार की पहल पर एक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के रूप में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश में एक व्यावसायिक रूप से सक्रिय बिजली बाजार विकसित करना है।

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement