facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PVR Inox का शेयर 8% लुढ़का, 44 महीने के निचले स्तर आया

Advertisement

भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर का शेयर अपने पिछले महीने के 1,620 रुपये के ऊंचे स्तर से 23 फीसदी नीचे आ गया है।

Last Updated- January 07, 2025 | 10:12 PM IST
PVR Inox shares fell 8%, reached 44 month low PVR Inox का शेयर 8% लुढ़का, 44 महीने के निचले स्तर आया

पीवीआर आईनॉक्स का शेयर मंगलवार को बीएसई पर दिन के कारोबार में 8 फीसदी गिरकर 1,154 रुपये के 44 महीने के निचले स्तर पर आ गया। कंपनी के लिए वृद्धि से जुड़ी चिंताओं के बाद उसके शेयर पर दबाव देखा गया है।

भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर का शेयर अपने पिछले महीने के 1,620 रुपये के ऊंचे स्तर से 23 फीसदी नीचे आ गया है। पिछले महीने यह ऊंचा स्तर शेयर ने 5 दिसंबर 2024 को बनाया था। दिन के कारोबार में यह 4 जून 2024 को बनाए गए अपने पिछले निचले स्तर (1,203.70 रुपये) से भी नीचे पहुंच गया था। शेयर मई 2021 से अपने निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को पीवीआर आईनॉक्स का शेयर बीएसई पर 2.2 फीसदी गिरकर 1,223.05 रुपये पर बंद हुआ, जो 20 मई 2021 के बाद से उसका सबसे निचला स्तर है। तुलनात्मक तौर पर सेंसेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 78,199 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में शेयर में बड़ी गिरावट सोमवार को भारत में ह्यूमेन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के पांच मामले सामने आने की वजह से दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - January 7, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement