facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Central Bank Q1 Result: बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 78 फीसदी बढ़ा

Advertisement

बैंक ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि फंसे कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है।

Last Updated- July 17, 2023 | 11:12 PM IST
central bank of india

Central Bank Q1 Result: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध‍ लाभ जून 2023 में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 77.87 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 418 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध‍ ब्याज आय में तीव्र बढ़ोतरी और फंसे कर्ज पर प्रावधान में गिरावट से लाभ को सहारा मिला।

हालांकि क्रमिक आधार पर बैंक का लाभ 26.8 फीसदी घटा। बैंक का शेयर बीएसई पर 3.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 31.4 फीसदी पर बंद हुआ।

बैंक की शुद्ध‍ ब्याज आय सालाना आधार पर 48.27 फीसदी की बढ़त के साथ 3,176 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,142 करोड़ रुपये रही थी। क्रमिक आधार पर शुद्ध‍ ब्याज आय में 9.59 फीसदी की गिरावट आई। बैंक का शुद्ध‍ ब्याज मार्जिन 63 आधार अंक बढ़कर 3.51 फीसदी रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.88 फीसदी रहा था। क्रमिक आधार पर यह 4.1 फीसदी के मुकाबले घटा।

ये भी पढ़ें : HDFC Bank Q1 results: उम्मीद से ज्यादा 30 फीसदी का हुआ मुनाफा, बढ़े शेयर के भाव

बैंक की गैर-ब्याज आय सालाना आधार पर 15.4 फीसदी बढ़कर 959 करोड़ रुपये रही। क्रमिक आधार पर हालांकि यह आय 32.65 फीसदी घट गई। फंसे कर्ज के लिए बैंक का प्रावधान पिछले साल की समान अवधि के 823.5 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 243.6 करोड़ रुपये रह गया।

बैंक का सकल एनपीए जून 2023 में घटकर 4.95 फीसदी रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 14.9 फीसदी रहा था। शुद्ध‍ एनपीए भी जून में घटकर 1.75 फीसदी रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 3.93 फीसदी रहा था।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement