facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 Results: कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Advertisement
Last Updated- January 22, 2023 | 12:23 PM IST

शेयर बाजारों की दिशा इस कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में मुख्य रूप से कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुझान और विदेशी कोषों (एफआईआई) के रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उन्होंने कहा कि मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटाने की वजह से भी दलाल पथ पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस की वजह से यह सप्ताह कम कारोबारी सत्रों वाला होगा। ऐसे में जनवरी माह के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों का निपटान 25 जनवरी यानी बुधवार को होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक रुख में भी उतार-चढ़ाव है और इसमें किसी दिशा का अभाव है।

हालांकि, वैश्विक बाजार में किसी भी बड़े उतार-चढ़ाव का असर हमारे बाजारों पर भी पड़ सकता है। इस महीने के पहले पखवाड़े में आक्रामक बिकवाली के बाद पिछले कुछ दिनों में एफआईआई की बिकवाली कम हुई हैं। बाजार की दिशा के लिए संस्थागत प्रवाह महत्वपूर्ण रहेगा। तीसरी तिमाही के नतीजों का सीजन चल रहा है, ऐसे में शेयर और क्षेत्र विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।’’ तिमाही नतीजों की बात करें, तो सप्ताह के दौरान एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज ऑटो, डीएलएफ, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और वेदांता के कमाई के आंकड़े आएंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के परिणामों और आगामी बजट को लेकर शेयर विशेष गतिविधियों के चलते बाजार के एक मजबूत सीमा में रहने की उम्मीद है।’’

इसके अलावा निवेशकों की निगाह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियों, रुपये और ब्रेंट कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव पर भी रहेगी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हालांकि, तीसरी तिमाही के नतीजों की शुरुआत कमजोर रुख के साथ हुई है लेकिन हाल में आए आईटी और बैंकिंग क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के परिणाम उत्साहवर्द्धक रहे हैं। आगे चलकर बाजार की दिशा कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों से तय होगी।’’

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 360.59 अंक या 0.59 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Advertisement
First Published - January 22, 2023 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement