facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results: Zomato का बड़ा उलटफेर! मुनाफा 77% गिरकर ₹39 करोड़ पर पहुंचा

Advertisement

₹39 करोड़ का शुद्ध लाभ, ऑपरेशनल रिवेन्यू ₹5,833 करोड़

Last Updated- May 01, 2025 | 4:31 PM IST
Zomato

ईटरनल लिमिटेड, जिसे पहले ज़ोमैटो के नाम से जाना जाता था, ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 77% गिरकर ₹39 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹175 करोड़ था।

राजस्व में 60% से ज्यादा की बढ़ोतरी

हालांकि कंपनी की कुल कमाई बढ़ी है। जनवरी से मार्च तिमाही में ऑपरेशनल रिवेन्यू ₹5,833 करोड़ रहा और कुल इनकम 60% बढ़कर ₹6,201 करोड़ पहुंच गई। पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो कंपनी की ऑपरेशनल कमाई 67% बढ़कर ₹20,243 करोड़ हो गई।

कंपनी का खर्च 63% बढ़कर ₹6,104 करोड़ हो गया, जिसके कारण तिमाही का शुद्ध मुनाफा घटा। हालांकि पूरे साल के मुनाफे में 139% की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह ₹697 करोड़ रहा।

Blinkit और Hyperpure से ग्रोथ जारी

कंपनी के CFO अक्षंत गोयल ने बताया कि B2C बिज़नेस का Net Order Value (NOV) इस तिमाही में 53% बढ़ा है और B2B बिज़नेस Hyperpure की कमाई 93% बढ़ी है। समेकित एडजस्टेड रेवेन्यू 60% की सालाना बढ़त के साथ ₹6,188 करोड़ पहुंच गया।

कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि वह ‘Zomato Everyday’ सेवा को बंद कर रही है क्योंकि उसमें मुनाफे की संभावना नहीं दिख रही है। वहीं, Blinkit को दिसंबर 2025 तक 2000 स्टोर्स तक ले जाने का लक्ष्य है।

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement