facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Quadrant Future Tech IPO: क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ को 185 गुना से ज्यादा आवेदन, निवेशकों का जबरदस्त उत्साह

Advertisement

खुदरा निवेशकों से 243 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों से 254 गुना आवेदन मिले। कंपनी ने एंकर निवेशकों से पहले ही 130 करोड़ रुपये जुटाए।

Last Updated- January 09, 2025 | 10:38 PM IST
Aequs IPO GMP

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गुरुवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 185.82 गुना आवेदन मिले, जो निवेशकों की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 57,99,999 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,07,77,29,300 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 254.16 गुना आवेदन मिले जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 243.12 गुना बोली मिली।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 132.54 गुना आवेदन मिले। क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के आईपीओ को मंगलवार को पहले दिन कुछ ही मिनटों में पूरे आवेदन मिल गए थे। कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 130 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। इस सार्वजनिक निर्गम का मूल्य दायरा 275-290 रुपये प्रति शेयर है।

यह आईपीओ पूरी तरह से 290 करोड़ रुपये के नए शेयरों पर आधारित है और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 10:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement