facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घाटे में चल रही क्विक कॉमर्स कंपनियों के IPO पर बवाल, AICPDF ने SEBI से की हस्तक्षेप की मांग

Advertisement

यह मांग ऐसे समय की गई है जब हाल में जेप्टो ने अपने 1.22 अरब डॉलर के आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय तरीके से आवेदन सौंपा है

Last Updated- December 31, 2025 | 2:53 PM IST
quick commerce
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वितरकों के संगठन अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्पाद वितरक संघ (एआईसीपीडीएफ) ने क्विक कॉमर्स कंपनियों के आईपीओ के संबंध में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को पत्र लिखा है। पत्र में उसने घाटे वाली क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के आईपीओ आवेदनों के खिलाफ नियामकीय हस्तक्षेप की मांग की है।

यह मांग ऐसे समय की गई है जब हाल में जेप्टो ने अपने 1.22 अरब डॉलर के आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय तरीके से आवेदन सौंपा है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने संगठन का पत्र देखा है। इसमें कहा गया है, ‘हमारे सदस्यों को भारी डिस्काउंट, जान बूझकर कम की गई कीमतों और नकदी झोंककर बाजार कब्जाने की रणनीति की वजह से बाजार में लगातार और गंभीर उथल-पुथल का सामना करना पड़ा है और उनके इस कारोबार को बार-बार के निजी पूंजी निवेश की मदद से पूरी तरह फंड किया गया है।’

पत्र में यह भी कहा गया है कि उनकी इस तोड़फोड़ वाली बाजार कब्जाने की रणनीति के कारण आपूर्ति श्रृंखला को भी बाधा का सामना करना पड़ा है और इसे भी बार-बार निजी पूंजी के निवेश से फंडिंग दी गई है, जिससे व्यापार को नुकसान हुआ है।

एआईसीपीडीएफ ने अपने पत्र में यह भी बताया कि स्विगी ने पहले ही अपना आईपीओ और बिक्री पेशकश (ओएफएस) पूरा कर लिया है, जिसमें शुरुआती निवेशकों को बड़े पैमाने पर बाहर निकलने का मौका मिला और जोमैटो भी इसी कदम पर चली है।  

पत्र में कहा गया है, ‘जेप्टो ने अब औपचारिक रूप से आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि बहुत ज्यादा नकदी खर्च करने वाली एक और क्विक-कॉमर्स कंपनी जल्द ही सार्वजनिक बाजार में आ सकती है जबकि इस सेक्टर में प्रतिस्पर्धा की जांच अभी भी जारी है।’

हालांकि, सूत्रों ने पुष्टि की कि कंपनी के खिलाफ सीसीआई में कोई जांच लंबित नहीं है। एक सूत्र ने कहा, ‘सीसीआई में कोई मामला लंबित होना आईपीओ के लिए कोई बाधा नहीं है। कुछ दूसरी कंपनियों के खिलाफ भी ऐसी शिकायतें थीं, लेकिन अब वे लिस्टेड हैं।’

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement